विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धुरंधर से नाराज D-कंपनी, दाऊद गैंग हुआ एक्टिव; मुंबई को दहलाने की साजिश

Published: Mon, 01 Jun 2026 09:12 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2026 12:24 AM (IST)

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी अपनी बिगड़ती छवि सुधारने के लिए मुंबई में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रही थी।

धुरंधर से नाराज डी-कंपनी मुंबई में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रही थी

धुरंधर से नाराज डी-कंपनी मुंबई में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रही थी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी 'धुरंधर' फिल्म के बाद अपनी घटती पकड़ और बिगड़ती छवि को सुधारने के लिए मुंबई में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रही थी।कंपनी दाऊद यानी 'बड़ा साहब' को जिंदा और एक्टिव साबित करने के लिए इस प्लान पर काम कर रही थी।

RANVIR SINGH

धुरंधर फिल्म का असर

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी ने दाऊद इब्राहिम को बीमार और बिस्तर पर लेटे हुए आतंकी लीडर के रूप में दिखाया था, जिससे डी-कंपनी की पीआर मशीन बुरी तरह प्रभावित हुई थी।

फिल्म पाकिस्तान और खाड़ी देशों में बैन हो गई, लेकिन वहां टोरेंट पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली फिल्मों में से एक बन गई। जिसके बाद दाऊद के समर्थकों ने अपनी ताकत दिखाने का फैसला किया।

NDTV की खबर के अनुसार डी-कंपनी ने मुंबई में बड़े हमले या किसी प्रभावशाली व्यक्ति को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। इसका मकसद अंडरवर्ल्ड में अपनी घटती दबदबे को फिर से स्थापित करना था।

DHURANDHAR

छोटा शकील और मुन्ना झिंगड़ा की भूमिका

छोटा शकील के गिरोह को कट्टरपंथी युवाओं की भर्ती का जिम्मा सौंपा गया। भर्ती किए गए युवा असल मकसद से अनजान थे।

उन्हें मुंबई के बांद्रा गरिब नगर में अवैध मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई का मुद्दा उठाकर उकसाया गया। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने इन युवाओं को ट्रेनिंग दी और हथियार मुहैया कराए।

मुंबई के जोगेश्वरी का रहने वाला मुन्ना झिंगड़ा उर्फ सैयद मुदस्सर हुसैन दाऊद का दाहिना हाथ माना जाता है। वह छोटा शकील के लिए भी काम कर चुका है और अपनी निशानेबाजी के लिए कुख्यात है। झिंगड़ा इस साजिश को अंजाम देने का मुख्य हैंडलर था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में इसी आतंकी मॉड्यूल को पकड़ा, जिसमें दिल्ली, मुंबई समेत देश के अन्य हिस्सों में हमलों की योजना बन रही थी। नौ आतंकियों की गिरफ्तारी हुई।