विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, तो शिबू सोरेन को पद्म भूषण... लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल?

Published: Sun, 25 Jan 2026 08:22 PM (IST)

प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र और माकपा नेता वीएस अचुतानंदन को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड के पूर्व ...और पढ़ें

धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, तो शिबू सोरेन को पद्म भूषण लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल (फाइल फोटो)

धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, तो शिबू सोरेन को पद्म भूषण लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सबसे सर्वोच्च पुरस्कार पद विभूषण सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही माकपा के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अचुतानंदन को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

दोनों का हाल ही में निधन हुआ था। वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोशियारी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को पद्म भूषण दिया गया है।

पद्म पुरस्कार पाने वालों की सूची

पद्म पुरस्कार पाने वालों की सूची से साफ है कि इसे सभी राजनीतिक और वैचारिक मतभेदों से दूर रखा गया है। वैसे पद्म विभूषण पुरस्कार सम्मानित पांच व्यक्तियों में तीन केरल के हैं, जहां दो महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाला है। विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए इस साल कुल 131 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया है।

जिनमें पांच को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। पद्म विभूषण पाने वालों में धर्मेंद्र और अचुतानंदन के अलावा केरल से आने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केटी थामस, केरल के ही पी नारायणन का नाम भी शामिल है।

केटी थामस को सामाजिक और पी नारायणन को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। 40 से अधिक किताबें लिखने वाले पी नारायणन मलयायम के प्रसिद्ध पत्रकार भी है। इसके साथ ही कला के क्षेत्र में योगदान के लिए उत्तरप्रदेश की वायलिन वादक एन राजम को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल?

पद्म भूषण पाने वालों में शिबू सोरेन, वीके मलहोत्रा और भगत सिंह कोशियारी के अलावा मलयालम फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ममूटी, प्रसिद्ध गायिका अलका याज्ञनिक, विज्ञापन गुरू पीयूष पांडेय, उद्योगपति उदय कोटक का नाम शामिल है।

बजाज से लेकर कई प्रसिद्ध ब्रांड को लोकप्रिय बनाने वाले पीयूष पांडेय का हाल में ही निधन हुआ था। केरल से ही आने वाले श्री नारायन गुरू धर्म परिपालन योगम के महासचिव व वरिष्ठ इड़वा नेता वेल्लाल्ली नटेसन को भी पद्म भूषण दिया गया है। अमेरिका में रहने वाले टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज का नाम भी इसमें शामिल है।

5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री... किन हस्तियों को मिला सर्वोच्च सम्मान, देखें पूरी लिस्ट