विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक रोटी ज्यादा खा ली तो ढाबा संचालकों ने कपड़ें उतारकर पीटा

By Arti YadavEdited By:
Published: Wed, 28 Mar 2018 10:11 AM (IST)Updated: Wed, 28 Mar 2018 12:02 PM (IST)

एक रोटी ज्यादा खा ली तो ढाबा संचालकों ने मजदूर को लोहे की रोड से पिटा।

एक रोटी ज्यादा खा ली तो ढाबा संचालकों ने कपड़ें उतारकर पीटा
एक रोटी ज्यादा खा ली तो ढाबा संचालकों ने कपड़ें उतारकर पीटा

बैतूल, (नईदुनिया)। ढाबे पर काम करने वाले मजदूर ने एक रोटी ज्यादा खा ली तो ढाबा संचालकों ने मजदूर को खंभे से बांधा और उसके कपड़े उतारकर पीटा। पुलिस ने मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया है। मामला बैतूल जिले के आमला थाना अंतर्गत रमली रोड स्थित गोल्डन ढाबे का है।

ढाबे पर मजूदरी करने वाले पंजाब के बख्तियारपुर निवासी मनीष शर्मा ने सोमवार रात काम के बदले एक रोटी ज्यादा खा ली थी। इससे नाराज होकर ढाबा संचालक सोनू दवंडे और अशोक परतेती ने उसके कपड़े उतार दिए और तारों से बांध दिया। इसके बाद उसकी लोहे की रोड से पिटाई शुरू कर दी। वह मनीष को जब तक मारता रहा तब तक वह बेहोश नहीं हो गया। युवक को गंभीर हालत में जला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसके इलाज चल रहा है।

रात एक बजे वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो उन्होंने डायल-100 पर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर आमला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ढाबा संचालक सोनू और अशोक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।