देवास में फ्लेक्स हटाने पर बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं का रास्ता जाम
मध्य प्रदेश के देवास में नगर निगम द्वारा फ्लेक्स हटाने की कार्रवाई का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया। आयुक्त के निर्देश पर एबी रोड के खंभों से फ्लेक्स हटाए गए जिससे नाराज भाजपाई सड़क पर उतर आए। उन्होंने सयाजी द्वार पर रैली निकालकर उज्जैन रोड तिराहे पर चक्काजाम किया जिससे यातायात बाधित हो गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के देवास में नगर निगम की फ्लेक्स हटाने की कार्रवाई का शहर में जोरदार विरोध हुआ। गुरुवार सुबह आयुक्त के निर्देश पर एबी रोड के खंभों से बड़ी मात्रा में फ्लेक्स हटाए गए। इस कार्रवाई से नाराज सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।
भाजपाईयों ने पहले सयाजी द्वार पर एकत्र होकर रैली निकाली और उज्जैन रोड तिराहे पर पहुंचकर करीब आधा घंटा चक्काजाम किया। इसके चलते एबी रोड पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
खबर लिखे जाने तक नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन जारी था। मौके पर सीएसपी, तहसीलदार, यातायात टीआई, औद्योगिक क्षेत्र टीआई सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
यह भी पढ़ें- साहब मैं जिंदा हूं... 'लाश' उठाने की तैयारी के बीच अचानक खड़ा हुआ व्यक्ति; पुलिस भी रह गई सन्न
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।