अरब सागर में बढ़ रहा है 'अशोबा'
अरब सागर में बन रहा चक्रवाती तुफान अशोबा अगले 24 से 36 घंटे के अंदर भयंकर चक्रवाती तुफान में तब्दील हो सकता है। आज यह दक्षिण पश्चिम मुंबई से करीब 470 किमी और ओमान के दक्षिण पूर्व में स्थित मसीरा टापू से 960 किमी दूर है। मौसम विभाग ने आशंका
नई दिल्ली। अरब सागर में बन रहा चक्रवाती तुफान अशोबा अगले 24 से 36 घंटे के अंदर भयंकर चक्रवाती तुफान में तब्दील हो सकता है। आज यह दक्षिण पश्चिम मुंबई से करीब 470 किमी और ओमान के दक्षिण पूर्व में स्थित मसीरा टापू से 960 किमी दूर है। मौसम विभाग ने आशंका जताई जा रही है कि उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए यह तुफान अगले 36 घंटे के अंदर भयंकर रूप ले लेगा।
मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक वह ओशाबा पर पूरी निगाह बनाए हुए हैं। इसकी वजह से कर्नाटक, काेंकण, गोवा और दक्षिण गुजरात में तेज बारिश हाे सकती है। इसके अलावा यहां पर 70-80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। महाराष्ट्र तट पर अगले चौबीस घंटों के दौरान 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।