दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरे की घनी चादर, देर से चल रही हैं 81 ट्रेनें
दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्द्र का कहना है कि बुधवार को आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह घना कोहरा छाया रहेगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिमी भारत के कई इलाकों में कोहरे की घनी चादर है। कोहरे के चलते विजिविलिटी काफी कम हो गई है। ऐसे में यहां पर चलनेवाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। कम दृश्यता के कारण 81 ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं, जबकि 3 ट्रेनें रद हो गयीं हैं और 21 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है ।
Delhi: 81 trains running late, 21 rescheduled and 3 cancelled due to poor visibility #fog pic.twitter.com/eVWBVOQETE
— ANI (@ANI_news) December 7, 2016
कोहरे का असर दिल्ली आने वाली और यहां से उड़ान भरने वाली कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय विमान सेवाओं के परिचालन पर भी पड़ा है जिस कारण कईं फ्लाइट्स लेट हुईं है।कोहरे की वजह से तापमान में काफी गिरावट आ गई है जिसकी वजह से लोग ठंड से बचने के लिए आग का इस्तेमाल कर रहे हैं। मौसम वैज्ञानियों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिसंबर के दूसरे हफ्ते में राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों के तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है और यूं ही घना कोहरा छाया रहेगा।
दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्द्र का कहना है कि बुधवार को आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा।
पढ़ें- उत्तर भारत में कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, संपूर्ण क्रांति रद, राजधानी लेट
देखें- Photos: उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, सड़क, रेल समेत हवाई यातायात प्रभावित