Move to Jagran APP

खतरे में हैं लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यः सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि लोकतंत्र, विविधता और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों पर लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने शनिवार को यह भी कहा इस खतरे का बढ़ता जाना गंभीर चिंता का विषय है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sat, 09 Apr 2016 10:30 PM (IST)Updated: Sun, 10 Apr 2016 10:15 AM (IST)
खतरे में हैं लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यः सोनिया गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि लोकतंत्र, विविधता और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों पर लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने शनिवार को यह भी कहा इस खतरे का बढ़ता जाना गंभीर चिंता का विषय है। सोनिया संप्रग की भी अध्यक्ष हैं।

loksabha election banner

पहले अर्जुन सिंह स्मारक व्याख्यान में कांग्रेस अध्यक्ष ने संप्रग सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में अपनी पार्टी के नेता की भूमिका की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह ने देश की शिक्षा प्रणाली में आगे की सोच और चिंतन और आधुनिकता की बुनियाद को मजबूत किया था।

सोनिया ने लोकतांत्रिक समाज की तरफ अर्जुन सिंह के धर्मनिरपेक्ष रुख और विचार को सामने रखा। उन्होंने कहा कि समाज में जो कुछ हो रहा है उसे देखते हुए उनके जैसे और लोगों की दरकार है।

ये भी पढ़ें- असम में तानाशाही की परंपरा लाना चाहते हैं पीएम मोदी: सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में शांति बनाए रखने में अर्जुन सिंह के योगदान को देश याद रखेगा। अर्जुन सिंह ने यह काम उस समय किया था जब राज्य आतंकवाद का सामना कर रहा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब भी वह कोई कड़ा फैसला लेती हैं तब उन्हें अर्जुन सिंह की याद आती है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह का निधन मार्च 2011 में हो गया था। वह केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे। शनिवार का समारोह अर्जुन सिंह सद्भावना फाउंडेशन और मध्य प्रदेश फाउंडेशन ने आयोजित किया था। इस समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और एके एंटनी के अलावा अमर सिंह जैसे राजनेता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.