Move to Jagran APP

तैयार कर लें गरम कपड़े, मंगलवार से बदलेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 12 Nov 2016 08:17 PM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2016 08:52 PM (IST)
तैयार कर लें गरम कपड़े, मंगलवार से बदलेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज

नई दिल्ली, (जागरण संवाददाता)। राजधानी की ठंड में मंगलवार से बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी में शनिवार को भी अधिकतम तापमान में इजाफा देखने को मिला और न्यूनतम तापमान भी शुक्रवार के मुकाबले अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार से हवा की दिशा बदलेगी और इसके प्रभाव से ठंड में बढ़ोत्तरी शुरू होगी।

loksabha election banner

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यहां बता दें कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। इस तरह शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा देखने को मिला। शनिवार को अधिकतम आ‌र्द्रता 98 फीसद और न्यूनतम आ‌र्द्रता 37 फीसद रिकॉर्ड हुई।

मनाली : बर्फ को तरसे पहाड़, बढ़ने लगी ठंड

स्काई मेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि कश्मीर, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से हवा की दिशा दक्षिण पूर्व बनी हुई और इससे तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी दिख रही है।

महेश पलावत ने बताया कि आगामी मंगलवार को एक बार फिर से मौसम बदलेगा और पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने से हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना है। इस तरह हवा ठंडे इलाकों से दिल्ली-एनसीआर का रुख करेगी और इनके प्रभाव से तापमान में कमी देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार से तापमान में होने वाली कमी के बाद दिल्ली में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा तापमान, प्रदूषण के स्तर में हो सकता है इजाफा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.