Move to Jagran APP

दिल्ली विवि की अदिती आर्य बनी फेमिना मिस इंडिया

दिल्ली विश्वविद्यालय की अदिती आर्य को शनिवार को हुए रंगारंग कार्यक्रम में फेमिना मिस इंडिया चुना गया। मुंबई स्थित यशराज स्टूडियो में हुए कार्यक्रम में मुंबई की आफ्रीन रेचल वाज पहली रनर अप रहीं। दूसरे रनर अप का ताज लखनऊ के आईटी कॉलेज से पढ़ीं वर्तिका सिंह के नाम रहा।

By Rajesh NiranjanEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 06:14 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 10:13 AM (IST)
दिल्ली विवि की अदिती आर्य बनी फेमिना मिस इंडिया

मुंबई। दिल्ली विश्वविद्यालय की अदिती आर्य को शनिवार को हुए रंगारंग कार्यक्रम में फेमिना मिस इंडिया चुना गया। मुंबई स्थित यशराज स्टूडियो में हुए कार्यक्रम में मुंबई की आफ्रीन रेचल वाज पहली रनर अप रहीं। दूसरे रनर अप का ताज लखनऊ के आईटी कॉलेज से पढ़ीं वर्तिका सिंह के नाम रहा। अदिति को वर्तमान मिस इंडिया कोयल राणा ने ताज पहनाया। इस साल पूरे देश की 21 सुंदरियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

loksabha election banner

फेमिना मिस इंडिया की प्रतियोगिता में दिल्ली की सुंदरियों का दबदबा रहा। अदिति ने जहां मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया तो दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की छात्रा दीक्षा कौशल ने टॉप पांच में स्थान बनाया। दिल्ली यूनिवर्सिटी की ही छात्रा रहीं रुशाली राय टॉप टेन तक पहुंचने में कामयाब रहीं।

यशराज स्टूडियो में हुई प्रतियोगिता में करीना कपूर और शाहिद कपूर की प्रस्तुतियों से रौनक रही। इनके अलावा कार्यक्रम में हंसी का तड़का कॉमेडी विद कपिल की पलक और दादी ने लगाया।

मन की खूबसूरती ज्यादा जरूरी है: कोयल

चंडीगढ़ की वान्या बनी मिस इंडिया व‌र्ल्ड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.