छोटे भाई को देख चहक उठी 'गुड़िया'
देश भर की दुआएं आखिरकार काम आईं। एम्स में भर्ती रेप पीड़ित पांच वर्षीय मासूम गुड़िया (परिवर्तित नाम) अब ठीक है। उसे बुखार भी नहीं है और संक्रमण का खतरा भी टल गया है। घटना के बाद पहली बार वह एम्स में अपने ढाई वर्षीय भाई के साथ खेली। भाई की मासूमियत को देखकर वह अपना गम भूल गई और भाई के साथ
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। देश भर की दुआएं आखिरकार काम आईं। एम्स में भर्ती रेप पीड़ित पांच वर्षीय मासूम गुड़िया (परिवर्तित नाम) अब ठीक है। उसे बुखार भी नहीं है और संक्रमण का खतरा भी टल गया है। घटना के बाद पहली बार वह एम्स में अपने ढाई वर्षीय भाई के साथ खेली। भाई की मासूमियत को देखकर वह अपना गम भूल गई और भाई के साथ चहक उठी।
एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा ने कहा कि गुड़िया की सेहत ठीक है। उसका बुखार उतर गया है। यह इस बात का संकेत है कि संक्रमण नियंत्रित हुआ है। बुखार उतरने के बाद वह सामान्य रूप से खा पी रही है। उसे दूध, दाल, दलिया व खिचड़ी दी जा रही है। उसने सुबह में अच्छे से नाश्ता किया। दोपहर में खिचड़ी भी खाई। डॉ. शर्मा ने बताया कि उसके शरीर पर कई जख्म हैं। सर्जरी भी की गई। जख्मों की ड्रेसिंग समय-समय पर हो रही है। जख्म भरने तक वह अस्पताल में रहेगी। उसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। डॉक्टर ने बताया कि उसके सामान्य होने के बाद करीब एक-डेढ़ महीने बाद करेक्टिव सर्जरी की जाएगी।
गुड़िया को बहुत प्यारी हैं गुड़ियां गुड़िया के पिता ने बताया कि उसे गुड़िया (डॉल) से बहुत लगाव है। उसके पास बिस्तर पर दो गुड़िया हैं। एक उसके पास पहले से थी। दूसरी उसके मौसा पुणे से लाए हैं। उसने दोनों गुड़िया अपने पास रखी हैं। वह उनके साथ भी खेल रही है। गुड़िया के चाचा ने बताया कि वह अपनी मां व पिता से बातचीत कर रही है। उसका ढाई साल का छोटा भाई है। जो मां के साथ एम्स में ही रुका है। वह अपने भाई के साथ हंसकर खेली है। वह उसे बहुत प्यार करती है। यह कहते हुए चाचा का गला रूंध गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर