महिला सुरक्षा को व्यापक सुधार की जरूरत
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। दिल्ली में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद बढ़ते जनाक्रोश से चिंतित प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने समाज के सभी वर्गो से इस विकृति का मुकाबला करने के लिए एकजुट होने को कहा। पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की जघ्
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। दिल्ली में पांच वर्षीय बच्ची से रेप की घटना के बाद बढ़ते जनाक्रोश से चिंतित प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने समाज के सभी वर्गो से इस विकृति का मुकाबला करने के लिए एकजुट होने को कहा।
पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की जघन्य और बर्बर घटना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसेवा दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'कुछ दिन पहले नन्ही सी बच्ची के साथ घटी बर्बर घटना ने हमें याद दिलाया है कि हमें समाज से इस तरह की विकृति को समाप्त करने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।' इससे पहले दिल्ली में पिछले वर्ष 16 दिसंबर को चलती बस में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद जनाक्रोश सड़कों पर उतरा तब से महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून व व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाए जाने और ऐसे मामलों में दोषियों को कड़ा दंड देने की मांग उठ रही है। हालांकि, इस बीच भी ऐसी घटनाएं लगातार होती जा रही हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर