दिल्ली पुलिस भ्रष्ट और निकम्मी : आप
दिल्ली पुलिस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कड़े तेवर के बाद आम आदमी पार्टी ने भी उस पर निशाना साधा है। आप के मुख्य प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस भ्रष्ट और निकम्मी है।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कड़े तेवर के बाद आम आदमी पार्टी ने भी उस पर निशाना साधा है। आप के मुख्य प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस भ्रष्ट और निकम्मी है।
यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली पुलिस निकम्मी और भ्रष्टाचार में लिप्त है। वह न तो मंत्रियों की बात सुनती है और नहीं जनता की। उन्होंने कहा कि कानून मंत्री के आग्रह के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। उसे तभी ठीक किया जा सकता है जब वह राज्य सरकार सरकार के अंदर आएगी। यादव ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की और पुलिस के खिलाफ दिल्लीवासियों से एकजुटता की अपील की।
गौरतलब है कि कानून मंत्री सोमनाथ भारती द्वारा कथित सेक्स और ड्रग्स रैकेट पर कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों को सस्पेंड किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। लेकिन सोमवार को वहां जाने से रोके जाने पर वे अपने समर्थकों के साथ रेल मंत्रालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
पढ़ें: केजरीवाल बचकानी हरकत पर उतारू: भाजपा
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर