Move to Jagran APP

Weather Update: ठंड की गिरफ्त में उत्तर भारत, दिल्ली-चंडीगढ़ में सबसे सर्द दिन; यहां जानें मौसम का हाल

Weather Update दिल्ली में मौसम का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम था।

By Manish PandeyEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 10:47 PM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 02:33 AM (IST)
Weather Update: ठंड की गिरफ्त में उत्तर भारत, दिल्ली-चंडीगढ़ में सबसे सर्द दिन; यहां जानें मौसम का हाल
Weather Update: ठंड की गिरफ्त में उत्तर भारत, दिल्ली-चंडीगढ़ में सबसे सर्द दिन; यहां जानें मौसम का हाल

नई दिल्ली, पीटीआइ। देश के उत्तरी राज्यों में शीतलहर और कोहरे के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। ज्यादातर इलाकों में चल रही शीत लहर की वजह से बुधवार को दिल्ली और चंडीगढ़ में मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। इसके अलावा राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में कोहरे ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। शहर के अलग-अलग स्थानों पर सीजन का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

prime article banner

राष्ट्रीय राजधानी में मौसम का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो की सामान्य से पांच डिग्री कम रहा।

नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल बंद

वहीं, ठंड को देखते हुए गुरुवार और शुक्रवार को गाजियाबाद और गौतम बौद्ध नगर में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार सुबह से ही शहर में कई जगहों पर कोहरे के साथ ठंड बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: शीतलहर का प्रकोप : दो द‍िन बंद रहेंगे प्रदेशभर के स्‍कूल, बच्‍चों को म‍िलेगी ठंड से राहत

पड़ेगी जमा देने वाली ठंड

मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि शुक्रवार तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में जमा देने वाली ठंड होगी।

शिमला से भी कम तापमान

बुधवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शिमला से भी कम रहा। यह केंद्र शासित प्रदेश का अब तक का सबसे ठंडा दिन था। पंजाब और हरियाणा में नारनौल और फरीदकोट में 2.5 डिग्री सेल्सियस और 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान के माउंट आबू में रात का तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में दो दिन से नहीं दिखा सूरज

जम्मू में रात का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे कम तापमान है। सुबह हल्का कोहरा था और बादल छाए रहने के कारण सूरज लगातार दूसरे दिन भी असमान में नहीं दिखा। बता दें कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पिछले एक हफ्ते से पारा नीचे है और पिछले कुछ दिनों से ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है।

कटरा में सबसे सर्द रात

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण कश्मीर में पहलगाम में तापमान शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था। लद्दाख के लेह में दो केंद्र शासित प्रदेशों में न्यूनतम तापमान शून्य से 17.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, कटरा जो वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करता है, वहां मौसम की सबसे ठंडी रात 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की।

भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका

हिमाचल प्रदेश में मनाली, सुंदरनगर, भुंतर, कीलोंग और कल्पा में शुष्क और ठंडा मौसम था, मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में यहां भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.