NHAI का बड़ा फैसला: दिल्ली एयरपोर्ट पर अब नहीं रोकी जाएंगी Fastag वाली गाड़ियां
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर फास्टैग वाली गाड़ियों के प्रवेश पर लगी पाबंदियां हटा दी हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट T3 पर फास्टैग पाबंदियां हटीं

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर फास्टैग वाली गाड़ियों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदियां हटा दी गई हैं। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद यह कदम उठाया गया है।
यह मामला नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार की शिकायत के बाद सामने आया था। उन्होंने 13 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाया था कि एयरपोर्ट पर वार्षिक फास्टैग पास वाली कारों को टर्मिनल-3 के प्रस्थान क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
दिल्ली एयरपोर्ट T3 पर फास्टैग पाबंदियां हटीं
ऐसी गाड़ियों के लिए मुख्य फास्टैग खाते में पर्याप्त बैलेंस होना अनिवार्य किया गया था। बैलेंस नहीं होने पर यात्रियों को पार्किंग में जाने के लिए कहा जा रहा था। राजीव कुमार ने इस व्यवस्था को मनमाना बताते हुए एनएचएआई और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से हस्तक्षेप करने की मांग की थी।
इसके बाद फास्टैग का प्रबंधन करने वाली इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी ने असुविधा पर खेद जताया था। कंपनी ने स्पष्ट किया था कि फास्टैग हवाई अड्डों पर पार्किंग शुल्क के भुगतान का माध्यम है, प्रवेश पर पाबंदी लगाने का नहीं।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
