Move to Jagran APP

देश की पहली बुलेट ट्रेन में क्या होगा खास, यहां है सुविधाओं की पूरी लिस्ट

रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार पूरी ट्रेन में 55 सीट बिजनेस क्लास की और 695 सीट स्टेंडर्ड क्लास की होंगी। सामान रखने के लिए अलग से स्थान होगा।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 29 Jul 2018 09:47 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jul 2018 07:08 AM (IST)
देश की पहली बुलेट ट्रेन में क्या होगा खास, यहां है सुविधाओं की पूरी लिस्ट
देश की पहली बुलेट ट्रेन में क्या होगा खास, यहां है सुविधाओं की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, आइएएनएस। भू अधिग्रहण में हो रही देरी के चलते देश में पहली बुलेट ट्रेन के दौड़ने में थोड़ा विलंब हो जाए, लेकिन यात्रियों की सुविधाओं के लिहाज से यह ट्रेन खास होगी। रेल मंत्रालय ट्रेन की सुविधाओं की योजना को सुधार और उन्हें अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। बुलेट ट्रेन में बच्चों को दूध पिलाने के लिए अलग रूम होगा तो बीमार लोगों के लिए भी अतिरिक्त सुविधाएं होंगी। इतना ही नहीं, पुरुष और महिला यात्रियों के लिए अलग-अलग शौचालय होंगे। भारतीय ट्रेनों में यात्रियों को ये सुविधाएं पहली बार मिलेंगी।

loksabha election banner

रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार पूरी ट्रेन में 55 सीट बिजनेस क्लास की और 695 सीट स्टेंडर्ड क्लास की होंगी। आपको बताते हैं कि इस ट्रेन में यात्रियों को क्या सुविधाएं दी जाएंगी।

- सामान रखने के लिए अलग से स्थान होगा।

- ई 5 शिंकनसेन श्रेणी की बुलेट ट्रेन में बच्चों के कपड़े बदलने के लिए अलग स्थान होगा। वहां पर बेबी टॉयलेट सीट, डायपर बदलने के लिए बच्चे को लिटाने की टेबल और कम ऊंचाई वाली सिंक भी लगी होगी।

- व्हील चेयर इस्तेमाल करने वाले यात्री के लिए अतिरिक्त स्थान वाला टॉयलेट होगा। ट्रेन में ये सारी सुविधाएं एक कोच छोड़कर होंगी। ट्रेन में कुल दस कोच होंगे जिनमें कुल 750 सीट होंगी।

- ट्रेन में ऑटोमैटिक रोटेशन सिस्टम वाली सीट होंगी जिन्हें सुविधा अनुसार एडजस्ट किया जा सकेगा।

- कोच में फ्रीजर, हॉट केस, गर्म पानी, ठंडे पानी, चाय और कॉफी की सुविधा भी होगी।

- बिजनेस क्लास के यात्रियों को हैंड टॉवेल भी दिया जाएगा। प्रत्येक कोच में एलसीडी स्क्रीन भी लगी होगी, जिससे यात्रा से जुड़ी जानकारियां मिलती रहेंगी। जापान के सहयोग से पूरी हो रही इस परियोजना की लागत एक लाख करोड़ रुपये होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.