Move to Jagran APP

भगवान राम हमारे देश की पहचान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- हम अस्पताल, स्कूल, उद्योग के साथ मंदिर भी बनाएंगे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवान राम केवल लकड़ी या पत्थर का विग्रह नहीं हैं बल्कि हमारे देश भारत की पहचान हैं। भगवान राम हमारी संस्कृति और आस्था के केंद्र हैं। सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ केवल एक नारा नहीं है बल्कि जनांदोलन बन गया है।

By AgencyEdited By: Sonu GuptaPublished: Thu, 30 Mar 2023 11:51 PM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2023 03:47 AM (IST)
भगवान राम हमारे देश की पहचान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- हम अस्पताल, स्कूल, उद्योग के साथ मंदिर भी बनाएंगे
भगवान राम हमारे देश की पहचान, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- हम अस्पताल, स्कूल, उद्योग के साथ मंदिर भी बनाएंगे।

नई दिल्ली, पीटीआई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवान राम केवल लकड़ी या पत्थर का विग्रह नहीं हैं, बल्कि हमारे देश भारत की पहचान हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार अस्पतालों, स्कूलों का निर्माण करेगी, उद्योग स्थापित करेगी और मंदिर भी बनाएगी।

loksabha election banner

कई लोग भगवान राम को नहीं समझते

रक्षा मंत्री ने गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर आयोजित एक सम्मेलन में कहा, 'जब राम मंदिर के निर्माण की बात आई, तो बहुत से लोगों ने इस पर अपने विचार देने शुरू कर दिए थे। कुछ लोगों ने सुझाव दिया था कि रामलला के जन्मस्थान पर एक अस्पताल बनाया जाए, जबकि अन्य ने कहा कि एक स्कूल बनाया जा सकता है। कुछ ने यह भी सुझाव दिया कि उस स्थान पर उद्योग लगाए जा सकते हैं। ये वे लोग हैं जो भगवान राम को नहीं समझते हैं।'

भगवान राम केवल लकड़ी या पत्थर का विग्रह नहीं

उन्होंने कहा आगे कहा, 'भगवान राम केवल पत्थर, लकड़ी या मिट्टी की प्रतिमा नहीं हैं, वे हमारी संस्कृति और आस्था के केंद्र हैं। भगवान राम हमारी और हमारे देश की पहचान हैं।' रक्षामंत्री ने कहा, 'हम अस्पताल, स्कूल और उद्योग बनाएंगे और हम मंदिर भी बनाएंगे।' रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों के कारण पूर्वोत्तर के लोग दिल्ली के और अधिक करीब आ गए हैं। आज पूर्वोत्तर में 'अभूतपूर्व शांति' है, जिसके कारण क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से अफस्पा हटा दिया गया है।

सशस्त्र बलों में महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी

सिंह ने कहा कि ''बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'' केवल एक नारा नहीं है, बल्कि एक जनांदोलन बन गया है। रक्षा मंत्री के रूप में मैं कह सकता हूं कि आज महिलाएं सशस्त्र बलों का हिस्सा बनकर इसे और मजबूत कर रही हैं। वे फाइटर पायलट के रूप में फाइटर जेट उड़ा रही हैं। हाल ही में मैंने आर्टिलरी में महिलाओं को शामिल करने की मंजूरी दी है। सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी से हम महिला सशक्तिकरण और सशस्त्र बलों को मजबूत करने की दिशा में एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।

भारतीय सीमा पूरी तरह से सुरक्षित

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि आज के नए भारत में अभिजात्य मानसिकता के लिए कोई जगह नहीं है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। भारत के सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवादियों की कमर टूट गई है। आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया को भारत का एक स्पष्ट और सख्त संदेश आतंकवाद के खिलाफ वह अपनी जमीन ही नहीं बल्कि विदेशी धरती पर भी प्रहार करने से नहीं चूका। उन्होंने कहा कि चाहे चीन से तनातनी हो या पाकिस्तान की सभी दुर्भावनाओं के खिलाफ भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.