विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दोषियों को छोड़ेंगे नहीं...', दिल्ली ब्लास्ट पर राजनाथ सिंह की चेतावनी

Published: Tue, 11 Nov 2025 12:07 PM (IST)

Rajnath Singh on Delhi Blast: लाल किले के सामने हुए धमाके के बाद दिल्ली हाई अलर्ट पर है। इसे एक ...और पढ़ें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली ब्लास्ट पर दिया बयान। फाइल फोटो

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली ब्लास्ट पर दिया बयान। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली ब्लास्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान।

  2. दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा: राजनाथ सिंह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लाल किले के सामने हुए ब्लास्ट (Delhi Blast) के बाद पूरी दिल्ली हाई अलर्ट पर है। बीती रात से ही जांच एजेंसिया मौके पर मौजूद हैं। कई घंटों की पड़ताल के बाद साफ हो गया है कि लाल किले पर कार में हुआ धमाका एक आतंकी हमला था, जिसमें 9लोगों की मौत हो गई। वहीं, अब रक्षा मंत्री राजधानी सिंह (Rajnath Singh) ने भी इस हमले को लेकर चेतावनी जारी की है।

राजनाथ सिंह का कहना है कि धमाके की साजिश रचने वालों को किसी की कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

रक्षा मंत्री ने क्या कहा?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "इस धमाके की जांच की जा रही है। जांच में जो कुछ भी पता चलेगा, उसे लोगों के सामने रखा जाएगा। मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि जो कोई भी इस हमले का जिम्मेदार होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।"

रक्षा मंत्री ने एक डिफेंस कॉनक्लेव में भाषण के दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा-

इस घटना में अपनी जान गंवाने वालों के प्रति मैं हृदय से संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को शक्ति मिले।

दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी हमला

बता दें कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए धमाके से पूरी राजधानी में सनसनी फैल गई है। दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि लाल किला के सामने कार में हुआ धमाका आतंकी घटना ही थी।

दिल्ली धमाके की जांच शुरू हो चुकी है। अब सरकार इसपर विचार कर रही है कि हमले की छानबीन राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेंगी या स्पेशल सेल? आज शाम तक केस की जांच किसी एजेंसी को सौंप दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- डेटोनेटर, अमोनियम नाइट्रेट... कैसे हुआ लाल किला के पास धमाका? फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से भी जुड़े तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।