Move to Jagran APP

जल्द नियुक्ति किए जाएंगे नए नेवी चीफ, इन नामोंं पर रक्षा मंत्रालय कर रहा है विचार

भारतीय नौसेना जल्द ही नए नौसेना प्रमुख के नाम की घोषणा करने वाली है। नौसेना के तीन बड़े प्रमुख अधिकारियोंं में एडमिरल बिमल वर्मा का नाम सबसे आगे है।

By Dhyanendra JournalEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 04:15 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 04:22 PM (IST)
जल्द नियुक्ति किए जाएंगे नए नेवी चीफ, इन नामोंं पर रक्षा मंत्रालय कर रहा है विचार
जल्द नियुक्ति किए जाएंगे नए नेवी चीफ, इन नामोंं पर रक्षा मंत्रालय कर रहा है विचार

नई दिल्ली, एएनआइ। रक्षा मंत्रालय जल्द ही नए नौसेना प्रमुख की नियुक्ति करने जा रहा है। मौजूदा चीफ एडमिरल सुनील लांबा 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। खबर के मुताबिक जल्द ही नई नियुक्ति का एलान किया जा सकता है। इस पद के लिए कई नाम प्रस्तावित किये गए हैं। भारतीय नौसेना के बड़े अधिकारियों की बात करें तो वाइस एडमिरल विमल वर्मा का नाम नौसेना के तीन बड़े अधिकारियों में सबसे आगे हैं।

loksabha election banner

नौसेना के अन्य दो वाइस एडमिरल करमवीर सिंह और अजीत कुमार हैं। वाइस एडमिरल विमल वर्मा के नाम पर नौसेना अंतिम मुहर लगा सकती है। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के साथ ही देश में आचार संहिता लागू कर दी गई है। जिसकेे चलते इस दौरान अभी नए नाम की घोषणा नहीं की जा सकती है।

गौरतलब है कि पूर्व की यूपीए सरकार के दौरान 26 फरवरी 2014 को एडमिरल डीके जोशी के विवादों में आने के उनका इस्तीफा हो गया था। जिसके बाद उसी पद पर अप्रैल 2014 में एडमिरल धवन नौसेना प्रमुख नियुक्ति हुए थे। बता दें कि वाइस एडमिरल विमल वर्मा अभी हाल ही में अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में कमांड देख रहे हैं, जबकि वाइस एडमिरल करमवीर सिंह विशाखापत्तनम का पूर्वी कमांड देख रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.