विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को मिला एक साल का सेवा विस्तार, 31 अक्टूबर 2027 तक बढ़ा कार्यकाल

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:20 PM (IST)

केंद्र सरकार ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ाकर 31 अक्टूबर, 2027 तक कर दिया है।

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को मिला एक साल का सेवा विस्तार।

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को मिला एक साल का सेवा विस्तार।

HighLights

  1. रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ा।

  2. कार्यकाल 31 अक्टूबर 2027 तक विस्तारित किया गया।

  3. नियमों में छूट देकर सेवा विस्तार को मंजूरी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ाकर 31 अक्टूबर, 2027 तक कर दिया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इससे पहले वह 31 अक्टूबर, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उनका कार्यकाल बढ़ाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि फंडामेंटल रूल और ऑल इंडिया सर्विसेज रूल्स के प्रविधानों में छूट देकर रक्षा सचिव को यह सेवा विस्तार दिया गया है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)