विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आपके आदेशों का पालन करके खुशी होगी, जान हाजिर है', दास-रंका की रिहाई पर बोले दीपके

Published: Thu, 22 Oct 2026 02:10 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2026 02:26 AM (IST)

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को पार्टी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका की रिहाई का स्वागत किया। ...और पढ़ें

दीपके ने सौरव दास और आशुतोष रंका को अपने से बड़ा नेता बताया (फोटो- एक्स)

दीपके ने सौरव दास और आशुतोष रंका को अपने से बड़ा नेता बताया (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. दीपके ने सौरव दास और आशुतोष रंका को अपने से बड़ा नेता बताया

  2. सीजेपी प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार हुए थे आशुतोष रंका और सौरव

पीटीआई, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को पार्टी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका की रिहाई का स्वागत किया। उन्होंने दोनों नेताओं को खुद से ‘बहुत, बहुत बड़ा नेता’ बताते हुए कहा कि वह उनके निर्देशों का पालन करने के लिए तैयार हैं।

दीपके ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा, ‘सौरव और आशु सिर्फ मुझसे बेहतर ही नहीं, बल्कि बहुत बड़े नेता हैं। मेरे नेताओं, आपके आदेशों का पालन करके खुशी होगी। जान हाजिर है।’

उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अब उनके बिना दोनों नेता अकेले बगीचे में न घूमें। पार्टी की कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह ने भी रिहाई के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पहले ही हो जाना चाहिए था।

सौरव के माता-पिता के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं
दिल्ली हाई कोर्ट में सौरव और आशुतोष के वकील ने एसईएम के आदेश का हवाला देते हुए पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि सौरव के माता-पिता या परिवारिक पृष्ठभूमि के संबंध में कोई भी पुख्ता जानकारी प्रस्तुत नहीं की जा सकी है।

मामले की सुनवाई के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि पर्याप्त और सत्यापित तथ्यों के अभाव में आगे की कानूनी प्रक्रिया और पहचान से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने में मुश्किलें आईं हैं।