Move to Jagran APP

Coronavirus in India: कोरोना से एक दिन में चार मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 700 के पार पहुंचा, जानें- किस राज्य में कितने मरीज

गुरुवार तक कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 650 के पार पहुंच गई। इनमें मध्य प्रदेश के 20 मामले हैं। मृतकों का भी आंकड़ा 16 हो गया है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 26 Mar 2020 08:43 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 06:22 AM (IST)
Coronavirus in India: कोरोना से एक दिन में चार मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 700 के पार पहुंचा, जानें- किस राज्य में कितने मरीज
Coronavirus in India: कोरोना से एक दिन में चार मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 700 के पार पहुंचा, जानें- किस राज्य में कितने मरीज

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के कारण अलग-अलग राज्यों में कुल चार लोगों की मौत हो गई। इससे देश में मृतकों की संख्या 16 हो गई है। करीब 100 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा भी 700 के पार पहुंच गया है। गुरुवार को सबसे ज्यादा 19 नए मामले केरल में सामने आए। फिलहाल राहत की बात यह है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर कहा है कि देश में अब तक स्टेज-3 यानी कम्युनिटी ट्रांसमिशन का कोई मामला सामने नहीं आया है।

loksabha election banner

देश में अब तक 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। गुरुवार को 87 नए मामलों के साथ अब तक कुल 719 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। यह एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। देश में अब तक 45 लोग ठीक हो चुके हैं।

संक्रमण के मामले में राज्यवार देखा जाए तो केरल की स्थिति सबसे चिंताजनक है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 137 पॉजिटिव मामले आए हैं। यहां संक्रमितों में आठ विदेशी नागरिक हैं। 125 पॉजिटिव मामलों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है। यहां पॉजिटिव पाए गए लोगों में तीन विदेशी हैं। गुरुवार को मध्य प्रदेश में एक और पॉजिटिव केस के साथ संक्रमितों की संख्या 20 हो गई।

गुजरात में पांच नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 44 हो गई है। उत्तर प्रदेश में तीन नए मरीजों के साथ कुल संख्या 42 हो गई है। कर्नाटक में चार नए मामलों के साथ कुल 55 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तेलंगाना में तीन नए मरीजों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 44 पर पहुंच गई है। राजस्थान में दो नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 40 हो गई है।

राजधानी दिल्ली में एक नए मामले के साथ संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है। जम्मू-कश्मीर में दो पॉजिटिव केस के साथ कुल संख्या 13 हो गई है। पंजाब में भी दो नए मरीजों के साथ संख्या 33 हो गई है। बिहार में अब तक कुल सात केस सामने आए हैं। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई।

कैदियों को छोड़ेगी महाराष्ट्र सरकार

इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने ऐसे करीब 11,000 कैदियों को पैरोल पर छोड़ने की बात कही है, जिनकी सजा सात साल या इससे कम है।

कोरोना का प्रसार

केरल - 137

महाराष्ट्र -125

कर्नाटक - 55

तेलंगाना - 44

गुजरात - 43

उत्तर प्रदेश - 42

राजस्थान - 40

दिल्ली - 36

पंजाब - 33

तमिलनाडु - 29

मध्य प्रदेश - 20

लद्दाख - 13

जम्मू-कश्मीर - 13

आंध्र प्रदेश - 10

बंगाल - 10

चंडीगढ़ - 7

बिहार -7

छत्तीसगढ़ - 6

उत्तराखंड - 5

हिमाचल प्रदेश - 3

ओडिशा - 2

पुडुचेरी - 1

मणिपुर -1

मिजोरम -1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.