Move to Jagran APP

Coronavirus Cases In India: 24 घंटे में रिकॉर्ड 4987 नए मामले, 120 लोगों की हुई मौत

Coronavirus Cases In India देश में अबतक 34 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 53946 एक्टिव केस हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 09:44 AM (IST)Updated: Sun, 17 May 2020 11:15 AM (IST)
Coronavirus Cases In India: 24 घंटे में रिकॉर्ड 4987 नए मामले, 120 लोगों की हुई मौत
Coronavirus Cases In India: 24 घंटे में रिकॉर्ड 4987 नए मामले, 120 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत में कोरोना वायरस में मामले तोजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड कोरोना वायरस के 4987 नए मामले सामने आए हैं और 120 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 90,927 हो गई है। इसमें से 34109 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि अब तक कुल 2,872 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, देश में कोरोना वायरस के 53,946 एक्टिव केस हैं।

loksabha election banner

भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र सबसे उपर है। यहां जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 30 हजार से ज्यादा है, जो भारत में कुल मामलों का एक तिहाई है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु और गुजरात में समक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार के पार है, जबकि दिल्ली में 9333 मरीज हैं।

देश में कुल संक्रमित

राज्य - संक्रमित

महाराष्ट्र - 30,706

गुजरात - 10,988

तमिलनाडु - 10,585

दिल्ली - 9,333

राजस्थान - 4,960

मध्य प्रदेश - 4,789

उत्तर प्रदेश - 4,258

बंगाल -2,576

आंध्र प्रदेश - 2,355

पंजाब - 1,946

तेलंगाना - 1,509

बिहार - 1,179

जम्मू-कश्मीर - 1,121

कर्नाटक - 1,092

हरियाणा - 887

ओडिशा - 737

केरल - 587

झारखंड - 217

चंडीगढ़ - 191

त्रिपुरा - 167

असम - 92

उत्तराखंड - 88

हिमाचल प्रदेश - 78

छत्तीसगढ़ - 67

लद्दाख - 43

अंडमान-निकोबार - 33

गोवा - 17

मेघालय - 13

पुडुचेरी - 13

मणिपुर - 7

मिजोरम - 1

अरुणाचल प्रदेश - 1

दादरा नगर हवेली - 1

पिछले साल दिसंबर महीने के अंत में चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनिया भार में तेजी से फैलता जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 18 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। पीएम मोदी ने लोगों से सामाजिक दूरी और घर में ही रहने की अपील की है।

वहीं, लॉकडाउन के चौथे चरण का आज ऐलान किया जा सकता है। सभी राज्यों से मिले फीडबैक के बाद केंद्र सरकार नये दिशा-निर्देश वाले लॉकडाउन की घोषणा करेगी। पीएम मोदी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि 18 मई से लॉकडाउन के चौथे चरण में बहुत सारी रियायत मिल सकती हैं। चौथा चरण 31 मई तक जारी रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.