विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोहरा बना काल: यूपी, हरियाणा और पंजाब में हादसा, 15 लोगों की मौत; 100 से अधिक घायल

Published: Sun, 18 Jan 2026 11:30 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jan 2026 05:03 AM (IST)

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण यूपी, हरियाणा और पंजाब में भीषण सड़क हादसे हुए। 50 से अधिक वाहन ...और पढ़ें

विभिन्न सड़क हादसों में 15 लोगों की मौत हो गई

विभिन्न सड़क हादसों में 15 लोगों की मौत हो गई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण टीम, नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे का सितम कम होता नहीं दिख रहा। यूपी, हरियाणा और पंजाब में रविवार को कोहरा काल बनकर आया। यहां घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने की वजह से 50 से अधिक वाहन आपसे में भिड़ गए। इस दौरान तीनों राज्यों में विभिन्न सड़क हादसों में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश में विभिन्न हादसों में 50 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए, जिससे 11 लोगों की जान चली गई और 70 से ज्यादा लोग घायल बताए गए है। रामपुर में गलत दिशा से आ रहे ऑटो ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीनों की मौत हो गई। मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शनिवार रात लोधीपुर राजपूत गांव के पास एक कैंटर में कंटेनर पीछे से टकरा गया, जिसमें कंटेनर चालक की मौत हो गई।

north india fog

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 15 से अधिक वाहन टकराए

अमरोहा के आदमपुर में मैक्स गाड़ी एक गहरी खंदक पर पलट गई, जिसमें चालक की जान चली गई। गजरौला में कोहरे के चलते दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 15 से अधिक वाहन टकरा गए। शाहजहांपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे के उचौलिया गांव के पास दो लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। कपसेड़ा गांव के पास कोहरे में रोडवेज बस एवं दो कार टकरा गईं, इसमें तीन लोग घायल हुए।

पूरनपुर में पीएसी की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें आठ जवान घायल हो गए। बरेली में दिल्ली-लखनऊ हाईवे के फरीदपुर में 16 वाहन टकराए, इसमें रोडवेज बस चालक की मौत हो गई। फिरोजाबाद के मटसेना क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पीछे से आ रही स्लीपर कोच बस डंपर से टकरा गई। बस में बैठे 12 सवारियां घायल हो गई।

india fog alert

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर कमालपुर गांव के पास आगरा डिपो की बस आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। इसमें बस चालक और तीन यात्री चोटिल हो गए। बागपत में तीन स्थानों पर 12 वाहन आपस में टकरा गए। इसमें 20 से अधिक लोग घायल हुए। दुर्घटना में एक बैल की भी मौत हो गई। यूपी में धुंध के कारण कुछेक और हादसे हुए।

पंजाब में दो की मौत, 32 लोग घायल

पंजाब में रविवार की सुबह घनी धुंध के कारण चार जिलों में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले शनिवार को तीन जिलों में हुए हादसों में पांच लोगों की मौत और 12 लोग घायल हुए थे। घायलों में कुछ विद्यार्थी ऐसे भी थे, जो चंडीगढ़ में क्लर्क की परीक्षा देने के लिए जा रहे थे।

केएमपी एक्सप्रेसवे पर पांच वाहन टकराए, दो लोगों की जलकर मौत

हरियाणा के नूंह में केएमपी एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह करीब आठ बजे एक बड़े वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पांच भारी वाहन टकरा गए। हादसे में रोड़ी से लदा एक डंपर और अमेजन कंपनी के मोबाइल से भरे एक कंटेनर में आग लग गई।

कंटेनर में फंसे चालक राजस्थान के सीकर के राकेश (27) और अलवर के देशराज जल गए। अन्य वाहनों के चालक और सवारियां किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिए गए। हादसे में अमेजन का कंटेनर भी पूरी तरह जल गया।

यह भी पढ़ें- कल पड़ेगा भयंकर कोहरा: दिल्ली-NCR में बारिश की डेट फिक्स, दो दिन तक कैसा रहेगा मौसम का हाल?

यह भी पढ़ें- Weather Updates: अफगानिस्तान और पाकिस्तान हवा से बिगड़ेगा यूपी का मौसम, इस दिन कानपुर सहित इन जिलों में बारिश की संभावना