Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Jagran Bharat Education Conclave 2026: 'हमें किश्तों में मिली आजादी' सुधांशु त्रिवेदी ने बताया भाजपा ने कैसे उखाड़ी गुलामी की जड़ें

नई दिल्ली में दैनिक जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव चल रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि धर्मेंद्र प्रधान हैं।

By Sakshi Gupta Fri, 22 May 2026 05:16 PM (IST)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नई दिल्ली में दैनिक जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम में शामिल हुए। AI and India पर चर्चा करने के लिए Nasscom की डिप्टी डायरेक्टर प्रियंका बिष्ठ, Addverb के को-फाउंडर बीर सिंह और दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से डॉ. अनिल सिंह परिहार भी कॉन्क्लेव का हिस्सा बने।

22 May 20265:16:07 PM

Jagran Bharat Education Conclave Live: 'हमें किश्तों में मिली आजादी'

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, हमें किश्तों में आजादी मिली। अटल जी की सरकार आने के बाद सुबह 11 बजे आने लगा, पहले शाम 5 बजे आता था, क्योंकि शाम 5 बजे लंदन में काम-काज शुरू होता है।

22 May 20264:31:17 PM

Jagran Bharat Education Conclave Live: 'ChatGPT को नहीं पता किस सवाल का जवाब?'

भारतीय जनता पार्टी के नेता सुधांशु त्रिवेदी ने बताया कि OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन से एक बार पूछा गया था कि क्या ऐसा कोई सवाल है, जिसका जवाब ChatGPT को न पता हो, तब सैम ऑल्टमैन ने कहा, 'आत्मा और ब्रह्म में पूर्ण संतुलन है या नहीं?' ये ChatGPT को नहीं पता, लेकिन मुझे पता है।सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा, ये बात भी भारतीय वेदों से निकली है।

22 May 20264:25:12 PM

Jagran Bharat Education Conclave Live: 'हम विश्वगुरू थे नहीं, हम विश्वगुरू आज भी हैं',

दैनिक जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'सप्ताह से हफ्ता शब्द आया। हफ्ता पर्शियन शब्द है और सप्ताह संस्कृत से आया है। Monday, Tuesday पहले नहीं आया, जबकि सोमवार, मंगलवार भी हमने दिया। इससे भी साबित होता है कि हम विश्वगुरू पहले तो थे ही, बल्कि आज भी हैं।'

22 May 20264:19:09 PM

Jagran Bharat Education Conclave Live: 'हमारे वैज्ञानिकों को नहीं दिया गया क्रेडिट'

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'हमने कई चीजों की पहले खोज की, लेकिन हमारे वैज्ञानिकों को क्रेडिट नहीं दिया गया। व्रत हम रखते हैं, नौदुर्गा में पीएम मोदी भी व्रत रखते हैं, लेकिन इसका क्रेडिट भी जापान ले गया।'

22 May 20264:12:15 PM

Jagran Bharat Education Conclave Live: भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में सुधांशु त्रिवेदी

दैनिक जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और एप्पल जैसी तमाम कंपनियों की की चीन के अलावा सबसे बड़ी कंपनी भारत में है।'

22 May 20263:53:11 PM

Bharat Education Conclave Live: पब्लिक सर्विस कमीशन के पेपर लीक क्यों नहीं होते?

blog images

UPESSC के चेयरमैन प्रशांत कुमार ने कहा, 'पहली यूपीएससी परीक्षा प्रयागराज में हुई। आयोग पुराना है तो उसकी जड़ें काफी मजबूत हैं, इसलिए पेपर लीक नहीं होते।'

22 May 20263:49:49 PM

Bharat Education Conclave Live: 'पेपर बनाने में AI का इस्तेमाल होता है'

भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में प्रशांत कुमार ने कहा, 'एआई के बिना कोई परीक्षा संभव नहीं है। टेक्नोलॉजी का पूरा इस्तेमाल किया जाता है। हर परीक्षा में कुछ नया सीखने को मिलता है।'

22 May 20263:45:13 PM

Jagran Bharat Education Conclave Live: 'शिक्षा माफियाओं पर हमारी नजर'

प्रशांत कुमार ने कहा, 'शिक्षा माफियाओं पर हमारी नजर रहती है, हर छोटी से छोटी बातों को ध्यान दिया जाता है।'

22 May 20263:42:18 PM

Bharat Education Conclave Live: पेपर लीक कैसे हो जाते हैं?

प्रशांत कुमार ने कहा, 'कोई भी एजेंसी जो परीक्षा करवाती है, वह यह कोशिश करती है कि ऐसा न हो। एंटी कॉपिंग कानून बहुत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय स्तर पर डायनामिक प्रोसेस होना चाहिए ताकि पेपर लीक न हो।'

22 May 20263:38:31 PM

Bharat Education Conclave Live: UP ने किस तरह नकल पर नकेल कसी?

UPESSC के चेयरमैन प्रशांत कुमार ने कहा, 'परीक्षा की उत्तर पुस्तिका OMR शीट को हम छात्रों के सामने ही स्कैन मशीन में चेक करते हैं। राज्य स्तर पर ही परीक्षा सेंटर रखते हैं ताकि सुपर विजन बना रहे। स्पेशल यूनिट इसके लिए बहुत पहले से ही काम करती हैं।'

22 May 20263:33:55 PM

Bharat Education Conclave Live: NEET की परीक्षा बच्चों के भविष्य के लिए हुई रद

प्रशांत कुमार ने NEET पेपर लीक पर कहा, 'नीट की परीक्षा बच्चों के भविष्य को देखते हुए रद की गई, जिससे असामाजिक तत्वों से निपटा जा सके।'

22 May 20264:00:43 PM

Bharat Education Conclave Live: 'हमारी जिम्मेदारी पारदर्शी तरीके से शिक्षकों की नियुक्ति'

blog images

UPESSC के चेयरमैन प्रशांत कुमार ने उत्तर प्रदेश की शिक्षा नीति पर जागरण डिजिटल के मैनेजिंग एडिटर अनिल पांडे से बात की। प्रशांत कुमार ने कहा, 'शिक्षा भर्ती माफियाओं से निपटना एक चुनौती है। इसके लिए पारदर्शी तरीके से ही शिक्षकों की नियुक्ति होनी चाहिए।'

22 May 20263:10:16 PM

Bharat Education Conclave Live: 'डिलीवरी सर्विस करने वालों का भी सर्टिफिकेशन हो'

दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. अशोक कुमार नगावत ने अगले 10 साल में भारत की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कहा, 'बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही उनके मन में सपने और एक लक्ष्य को तय करना चाहिए।'

प्रो. अशोक कुमार नगावत ने आगे कहा, 'डिलीवरी सर्विस करने वालों का भी सर्टिफिकेशन होना चाहिए, जिससे उनके अनुशासन का और उनके शैक्षिक गुणों का पता चले।'

22 May 20262:59:16 PM

Jagran Bharat Education Conclave Live: करिकुलम और स्किल इनोवेशन में कितना सामंजस्य?

blog images

दैनिक जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में 'करिकुलम और स्किल इनोवेशन में कितना सामंजस्य' पर चर्चा करने के लिए मंच पर UGC के पूर्व चेयरमैन और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के चांसलर प्रो. डी. पी. सिंह, दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. अशोक कुमार नगावत और ट्रेनिंग एंड स्किल एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ. विश्वजीत साहा हैं।

22 May 20261:36:32 PM

Jagran Bharat Education Conclave Live: 'NEP से रोजगार पैदा करने पर जोर'

blog images

दैनिक जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में UGC के चेयरमैन विनीत जोशी ने कहा कि हमें नई शिक्षा नीति से छात्रों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने होंगे।

22 May 20261:03:38 PM

Jagran Bharat Education Conclave Live: 'हर बच्चा AI का लाभ ले सकता है'

Nasscom के डिप्टी डायरेक्टर प्रियंका बिष्ठ ने कहा, भारत के हर कोने में बैठे बच्चे AI से जुड़े कई कोर्स कर सकते हैं। सरकार भी इस क्षेत्र में बच्चों के लिए पेड इंटर्नशिप लेकर आई है, जिसका फायदा देश का हर बच्चा उठा सकता है।

22 May 202612:55:06 PM

Bharat Education Conclave Live: 'हम AI की तरह सोचेंगे'

डॉ. अनिल सिंह परिहार ने कहा, 'स्कूलों में बच्चों को AI से समझाया जाएगा कि किस तरह अपनी सोच को इनोवेटिव बनाना है। आने वाले समय में हम AI की तरह सोचेंगे।'

22 May 202612:53:10 PM

Bharat Education Conclave Live: एआई से नहीं जाएगी नौकरी

पैनल डिस्कशन में बीर सिंह ने कहा, 'AI की वजह से नौकरी नहीं जाएगी, क्योंकि जिस तरह फोन आया था, तब भी लोग इसे लेकर सोच रहे थे कि इसका इस्तेमाल नहीं होगा, लेकिन आज वो हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गया है। ऐसे ही आने वाले समय में AI हमारे जीवन का हिस्सा बन जाएगा।'

22 May 202612:50:16 PM

Bharat Education Conclave Live: AI - कितना तैयार है भारत?

blog images

AI- कितना तैयार है भारत पर चर्चा करते हुए Addverb के को-फाउंडर बीर सिंह ने कहा कि अगले 5-10 सालों में भारत में ऐसा समय होगा, जब हमारे घरों में रोबोट्स काम कर रहे होंगे। चाहे खाना बनाना हो या साफ-सफाई के काम में, रोबोट हमारे घरों में होंगे।

22 May 202612:24:44 PM

Jagran Bharat Education Conclave Live: भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में AI and India पर चर्चा कर रहे प्रियंका बिष्ठ, बीर सिंह और डॉ. अनिल सिंह परिहार

भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में AI and India, From Potential To Power  पर चर्चा करने के लिए जागरण के वरिष्ठ पत्रकार नीलू रंजन के साथ Addverb के को-फाउंडर बीर सिंह, सेक्टर स्किल्स काउंसिल की डिप्टी डायरेक्टर प्रियंका बिष्ठ और दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डॉ. अनिल सिंह परिहार हैं।

22 May 202612:11:59 PM

Bharat Education Conclave Live: 'मैं विदेशी भाषा पढ़ने का भी पक्षधर हूं'

भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'छात्रों को दो भारतीय भाषा और एक विदेशी भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए। मैं खुद भी विदेशी भाषा पढ़ने का भी पक्षधर हूं।'

22 May 202612:06:08 PM

Jagran Bharat Education Conclave Live: 'भारत को AI पावर हाउस बनना है'

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है और हमें भारत को दुनिया का AI पावर हाउस बनाना है।'

22 May 202612:02:25 PM

Jagran Bharat Education Conclave: 'छात्रों पर ज्यादा प्रेशर न बनाएं'

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दैनिक जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में कहा, 'मैं अभिवकों से निवेदन करता हूं कि कोचिंग वाले फैक्टर से बाहर निकालें। उन्हें सेल्फ स्टडी पर फोकस करना होगा। छात्रों पर पढ़ाई का अधिक प्रेशर नहीं होना चाहिए।'

22 May 202611:59:14 AM

Bharat Education Conclave Live: '21 जून को नीट की परीक्षा 100 फीसदी एरर फ्री होगी'

धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा पर कहा, '21 जून को नीट की परीक्षा 100 फीसदी एरर फ्री होगी।'

22 May 202611:57:03 AM

Bharat Education Conclave Live: एजुकेशन माफियों के चलते हुई परीक्षा रद

धर्मेंद्र प्रधान ने NEET-UG 2026 पेपर लीक पर बोला, 'एजुकेशन माफियों के चलते नीट की परीक्षा रद हुई।'

22 May 202611:53:59 AM

Jagran Bharat Education Conclave Live: शिक्षा मंत्री ने हिंदी को बूस्ट देने पर जोर दिया

हमारे देश में मात्रत्व के आधार पर शिक्षा की जरूरत है। हमें हिंदी को बूस्ट करना होगा। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने क्षेत्रीयों भाषाओं पर ध्यान देने पर भी जोर दिया।

22 May 202611:51:44 AM

Jagran Bharat Education Conclave: 'हमें देश में इनोवेटर चाहिए'

blog images

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, 'हमें देश में इनोवेटर चाहिए। हम पिछले 10 सालों में तेजी से इनोवेशन में आगे बढ़े हैं।'

22 May 202611:45:04 AM

Bharat Education Conclave Live: रटने से ज्यादा इनोवेशन पर ध्यान देना

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'हमें देश में शिक्षा को रटने से ज्यादा इनोवेशन की ओर ले जाना है।'

22 May 202611:52:01 AM

Jagran Bharat Education Conclave: पीएम मोदी ने देश में नई शिक्षा नीति का नेतृत्व किया

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है और उनके मार्गदर्शन में हम आगे बढ़ रहे हैं।

22 May 202611:40:48 AM

Jagran Bharat Education Conclave Live: पीएम मोदी ने डिकोलोनाइजेशन से बाहर निकाला

धर्मेंद्र प्रधान ने दैनिक जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, '70 के दशक में इंदिरा गांधी ने शिक्षा को डिकोलोनाइजेशन में डाला, जिसे पीएम मोदी ने बाहर निकाला।'

22 May 202611:39:05 AM

Jagran Bharat Education Conclave: सर्वपल्ली राधाकृष्णन, स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी ने भारत की शिक्षा प्रणाली की नींव रखी

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी ने भारत की शिक्षा प्रणाली की नींव रखी थी।

22 May 202611:37:02 AM

Bharat Education Conclave Live: विदेशी आक्रांत में 1000 साल की आक्रांताओं का इतिहास

भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'विदेशी आक्रांत में 1000 साल की आक्रांताओं का इतिहास'।

22 May 202611:33:01 AM

Jagran Bharat Education Conclave: भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दैनिक जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में पहुंचे हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us