Move to Jagran APP

पांच फीसद से नीचे आई दैनिक संक्रमण दर, लगातार दूसरे दिन एक लाख से कम पाए गए नए मामले, महाराष्ट्र में फिर बढ़ी मौतें

देश में कोरोना महामारी का कहर अब तेजी से कमजोर पड़ रहा है। दैनिक संक्रमण की दर पांच फीसद से नीचे आ गई है नौ मई को यह 24.9 फीसद थी। साप्ताहिक संक्रमण दर भी पांच फीसद से कुछ ही अधिक है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 02:36 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 06:36 AM (IST)
पांच फीसद से नीचे आई दैनिक संक्रमण दर, लगातार दूसरे दिन एक लाख से कम पाए गए नए मामले, महाराष्ट्र में फिर बढ़ी मौतें
लगातार दूसरे दिन एक लाख से कम पाए गए नए मामले।

जेएनएन, नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी का कहर अब तेजी से कमजोर पड़ रहा है। दैनिक संक्रमण की दर पांच फीसद से नीचे आ गई है, नौ मई को यह 24.9 फीसद थी। साप्ताहिक संक्रमण दर भी पांच फीसद से कुछ ही अधिक है। लगातार दूसरे दिन नए मामलों की संख्या एक लाख से नीचे रही।

loksabha election banner

रोजाना होने वाली मौतों की संख्या ढाई हजार से कम, सक्रिय मामले 12.26 लाख

हालांकि, एक दिन पहले के मुकाबले मामले कुछ ज्यादा मामले मिले। रोजाना होने वाली मौतों की संख्या भी ढाई हजार से कम बनी हुई है। सक्रिय मामले 12.26 लाख रह गए हैं।

24 घंटे में 92,719 नए मामले मिले

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मंगलवार रात 12 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 92,719 नए मामले मिले हैं, जो एक दिन पहले पाए गए 86,498 मामलों के मुकाबले कुछ ज्यादा हैं। इस दौरान 2,222 लोगों की जान गई और 1,62,280 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। पिछले 26 दिनों से लगातार नए मामलों से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं।

महाराष्ट्र में फिर बढ़ी मौतें

महाराष्ट्र में एक दिन बाद मरने वालों की संख्या फिर बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में 702 की मौत हुई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 409, कर्नाटक में 179, केरल में 124, बंगाल में 98, उत्तर प्रदेश में 92, आंध्र प्रदेश में 77, उत्तराखंड में 66 और पंजाब में 59 मरीजों की जान गई है।

मंगलवार रात 12 बजे तक के आंकड़े

नए मामले        92,719

कुल मामले      2,90,88,176

मौतें               2,222

कुल मौतें         3,53,557

सक्रिय मामले 12,26,850

ठीक हुए        1,62,280

कुल ठीक हुए 2,74,96,198

सुबह आठ बजे तक के आंकड़े

संक्रमण दर                  4.62 फीसद

साप्ताहिक संक्रमण दर   5.94 फीसद

ठीक होने की दर           94.29 फीसद

मृत्यु दर                       1.21 फीसद

जांचें (शनिवार)             18,73,485

कुल जांचें                     36,82,07,596

ज्यादा नए केस वाले राज्य :

राज्य नए मामले कुल संक्रमित (लाख में)

तमिलनाडु      18,023 22.74

केरल             15,567 26.57

महाराष्ट्र          10,891 58.52

कर्नाटक          9,808 27.17

आंध्र प्रदेश      7,796 17.71

ओडिशा        5,896 8.25

बंगाल           5,427 14.37

असम           3,941 4.42

पंजाब           1,252 5.82

जम्मू-कश्मीर 1,184 3.02

छत्तीसगढ़    1,102 9.82

बिहार         711 7.14

उत्तर प्रदेश  705 16.99

गुजरात      695 8.17

हरियाणा   635 7.63

झारखंड   603 3.42

उत्तराखंड 546 3.34

मध्य प्रदेश 536 7.86

राजस्थान 529 9.47

दिल्ली    316 14.29


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.