विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई: दही हांडी उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, 32 वर्षीय 'गोविंदा' की मौत; 30 लोग घायल

Published: Sat, 16 Aug 2025 05:06 PM (IST)

मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान मानखुर्द इलाके में रस्सी बांधते समय 32 वर्षीय गोविंदा जगमोहन शिवकिरण चौधरी की ...और पढ़ें

मुंबई दही हांडी उत्सव में हादसा (फोटो सोर्स- जेएनएन)
मुंबई दही हांडी उत्सव में हादसा (फोटो सोर्स- जेएनएन)

HighLights

  1. दही हांडी उत्सव के दौरान मुंबई के मानखुर्द में 32 साल के व्यक्ति की मौत
  2. दोपहर 3 बजे तक शहरभर में 30 लोग घायल, 15 अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मानखुर्द इलाके के महाराष्ट्र नगर में रस्सी बांधते समय 32 वर्षीय गोविंदा जगमोहन शिवकिरण चौधरी जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जगमोहन बाल गोविंद पाठक से जुड़े हुए थे। उनकी मौत की वजह से उत्सव का माहौल मातम में बदल गया। बीएमसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार दोपहर 3 बजे तक मुंबई में दही हांडी से जुड़े हादसों में 30 लोग घायल हुए हैं।

कहां कितने लोग हैं भर्ती?

  • कूपर अस्पातल- 18 घायल पहुंचे, 12 भर्ती व 6 डिस्चार्ज
  • केईएम अस्पताल- 6 घायल पहुंचे, 3 भर्ती व 3 डिस्चार्ज
  • नायर अस्पताल- 6 घायल पहुंचे, 1 भर्ती व 5 डिस्चार्ज

बीएमसी का बड़ा फैसला

हर साल दही हांडी उत्सव के दौरान कई गोविंदा के घायल होने की सूचना प्राप्त होती है। इसे देखते हुए बीएमसी ने इस बार खास कदम उठाया है। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने सभी नदर निगम अस्पतालों को आदेश दिया है कि घायल गोविंदों का मुफ्त इलाज किया जाए।

इसके अलावा हर तीन घंटे पर अस्पतालों को घायलों की रिपोर्ट इमरजेंसी कंट्रोल रूम में भेजनी होगी ताकि हालातपर नजर रखी जा सके। बड़े दही हांडी स्थलों पर टीमें भी तैनात की गई हैं।

(समाचार एजेंसी PTI के इनुपट के साथ)