Move to Jagran APP

Pabuk Cyclone: अंडमान की तरफ बढ़ा 'पाबुक', अर्ल्ट जारी; मछुआरों को चेतावनी

तूफान ‘पाबुक’ तेजी से पश्चिम-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की ओर बढ़े पाबुक की हवाएं आज तेज होने की आशंका है।

By Arti YadavEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 09:39 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 09:39 AM (IST)
Pabuk Cyclone: अंडमान की तरफ बढ़ा 'पाबुक', अर्ल्ट जारी; मछुआरों को चेतावनी
Pabuk Cyclone: अंडमान की तरफ बढ़ा 'पाबुक', अर्ल्ट जारी; मछुआरों को चेतावनी

नई दिल्ली, एजेंसी। थाईलैंड की खाड़ी एवं पड़ोसी क्षेत्रों से उठा तूफान ‘पाबुक’ तेजी से पश्चिम-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की ओर बढ़े पाबुक की हवाएं आज तेज होने की आशंका है। आज हवाएं 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान हालात काफी गंभीर हो सकते है। मौसम विभाग ने कहा कि छह जनवरी की शाम के करीब अंडमान द्वीप को पार करने की भी संभावना है।

loksabha election banner

प्रशासन ने जारी कर दिया अलर्ट

प्रशासन ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गर्इ है। अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व और पूर्वी बंगाल की खाड़ी में मछुआरों को न जाने की सलाह दी गर्इ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज रात तक तूफान ‘पाबुक’ अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहों पार कर जाएगा। 7 जनवरी तक उत्तर-पूर्व की से म्यांमार के तट की ओर बढ़ने पर यह कमजोर पड़ जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान सागर में पहुंचते ही तूफान अपनी दिशा बदलेगा और उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ चलकर अंडमान द्वीप समूह की ओर मुड़ जाएगा। चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने अंडमान दीप समूह के लिए ऑरेंज वॉर्निंग जारी कर दी है। ऑरेंज अलर्ट में लोगों को सचेत किया जाता है कि कोई दिक्‍कत हो सकती है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है। फिल्हाल थाईलैंड के नखोन सी थम्मारात प्रांत में पाबुक कोहराम मचा रहा है। तूफान के मद्देनजर पहले ही लगभग 7,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। लेकिन अभी भी 80000 से अधिक लोगों को बचाने का अभियान जारी है।

उड़ानें और नौका सेवाएं रद

आपदा रोकथाम एवं शमन विभाग के मंत्री उधोमपोर्न कान ने मीडिया को बताया कि इस तूफान से देश में पर्यटकों के साथ कुछ लोकप्रिय द्वीप प्रभावित हुए हैं, जहां उड़ानें और नौका सेवाएं रद कर दी गई हैं। मौसम विभाग के साइक्लोन सेंटर के मुताबिक, चक्रवाती तूफान पाबुक 6 जनवरी की शाम या रात में अंडमान दीप समूह को पार करेगा। जब यह चक्रवाती तूफान अंडमान द्वीप समूह को पार कर रहा होगा तो इसमें चलने वाली हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.