Move to Jagran APP

Cyclone Bulbul: चक्रवाती तूफान 'महा' के साथ 'बुलबुल' असर, इन राज्यों में ले सकता है खतरनाक रूप

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात बुलबुल का असर सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश और ओडिशा में देखने को मिलेगा। बुलबुल से निपटने के लिए दोनों राज्यों में तैयारी हो रही हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 01:59 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 02:38 PM (IST)
Cyclone Bulbul: चक्रवाती तूफान 'महा' के साथ 'बुलबुल' असर, इन राज्यों में ले सकता है खतरनाक रूप
Cyclone Bulbul: चक्रवाती तूफान 'महा' के साथ 'बुलबुल' असर, इन राज्यों में ले सकता है खतरनाक रूप

नई दिल्ली, एजेंसी। चक्रवाती तूफान महा खतरा टला नहीं कि देश में एक और तूफान दस्तक देने लगा है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात बुलबुल का असर सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश और ओडिशा में देखने को मिलेगा। बुलबुल से निपटने के लिए दोनों राज्यों में तैयारी हो रही हैं। बुलबुल इस साल का 7वां चक्रवाती तूफान है जो भारत के तट से टकराएगा।

loksabha election banner

आंध्र और ओडिशा के दो जिलों केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर पर बुलबुल का खतरा मंडरा है। वहीं अरब सागर में चक्रवाती तूफान महा का खतरा पहले से ही मौजूद है। जानकारों की माने तो अगर ये दोनों तूफान ज्यादा खतरनाक रूप लेते हैं तो महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, आंध्र और ओडिशा पर इसका सीधा असर पड़ेगा। ऐसे में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर अंडमान के पास सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में तब्दील हो गया है। इसका नाम 'बुलबुल' रखा गया है। यह तूफान ओडिशा या पश्चिम बंगाल में किस स्थल से टकराएगा, फिलहाल यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिर भी सतर्कता के तौर पर संभावित तूफान को देखते हुए ओडिशा में तमाम बंदरगाहों पर एक नंबर खतरे का निशान जारी कर दिया गया है।

पारादीप से 950 किमी दूर

जानकारी के मुताबिक फिलहाल इसका केंद्र पारादीप से करीब 950 किलोमीटर दूर है। बुधवार तक इसके और अधिक सक्रिय हो जाने की आशंका है। इसके बाद ही यह तूफान का रूप ले सकता है। इसके बाद इसके उत्तर ओडिशा, बंगाल होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ने का पूर्वानुमान है। तूफान के प्रभाव से आगामी नौ नवंबर से ओडिशा के तटीय जिलों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इसके प्रभाव से आगामी नौ, 10 एवं 11 नवंबर को राज्य में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के चलने और भारी से भारी बारिश होने की आशंका है। हालांकि इसके फणि तूफान की तरह खतरनाक नहीं होने की जानकारी मौसम विभाग ने दी है।

क्या है क्या अनुमान

मौसम विज्ञान विभाग भुवनेश्वर के मुताबिक चक्रवात बुलबुल के 8 से 9 नवंबर के बीच ओडिशा तट से टकराने की संभावना है। फणी के बाद इस साल, ओडिशा तट पर टकराने वाला बुलबुल दूसरा चक्रवात होगा। यह निम्न-दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी पर एक बड़े तूफान के रूप में बदल जाएगा। अगले 24 घंटों में यह चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। जिसे चलते पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान-निकोबार और उत्तर-पूर्व के राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

जाने- क्या होगा असर

बुलबुल के चलते प. बंगाल, ओडिशा और अंडमान के के कई इलाकों में भरी बारिश के आसार हैं। अगले 36 घंटों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। वहीं, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में 9 नवंबर तक बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

मछुआरों की दी गई चेतावनी

तूफान बुलबुल को लेकर मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि 7 नवंबर के बाद बंगाल की खाड़ी में न जाएं। वहीं महा के कारण गुजरात-महाराष्ट्र-राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का अनुमान है। गुजरात के सौराष्ट्र, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, सूरत, भरूच, आणंद, अहमदाबाद में 6 नवंबर को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। जबकि महाराष्ट्र राजस्थान में भी बारिश की आशंका जताई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.