Move to Jagran APP

हे भगवान, आधे भारत जितना बड़ा है फेलिन

एक बार फिर देश पर संकट छा गया है। ये संकट किसी आदमी, देश या संगठन का नहीं बल्कि प्रकृति का है। उड़ीसा में साल 1

By Edited By: Published: Sat, 12 Oct 2013 11:07 AM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2013 02:39 PM (IST)
हे भगवान, आधे भारत जितना बड़ा है फेलिन

नई दिल्ली। एक बार फिर देश पर संकट छा गया है। ये संकट किसी आदमी, देश या संगठन का नहीं बल्कि प्रकृति का है। ओडिशा में साल 1999 के विकराल तूफान ने करीब 10 हजार लोगों के जीवन को तबाह कर दिया था। अब वहीं तूफान एक बार फिर आने वाला है। इस बार पहले से ज्यादा ताकतवर और बड़ा और नये नाम के साथ। माना जा रहा है कि फेलिन तूफान लगातार बड़ा हो रहा है और इसका आकार आधे भारत के क्षेत्रफल के बराबर हो सकता है। हवाई स्थित अमेरिकी नौसेना के मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान की गति और आकार लगातार बढ़ रहा है। ये आधे भारत के बराबर हो गया है।

loksabha election banner

फेलिन : आंध्र प्रदेश और ओडिशा में आज शाम देगा दस्तक, हाई अलर्ट

इस तूफान की वजह से उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा के समुद्री तट पर तीन मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

पढ़ें : पुरी व गोपालपुर के 400 होटल कराए खाली

तूफान के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने पुरी, गोपालपुर, श्रीकाकुलम, गंजाम, कुर्टा, जगतसिंह जिलों के निचले समुद्री इलाकों को खाली करा लिया है। इसके उत्तरी आंध्र प्रदेश के कलिंगापत्तनम और दक्षिण उड़ीसा पारादीप के बीच समुद्र तट से टकराने की संभावना है।

पढ़ें : सवा करोड़ लोगों पर असर डालेगा फेलिन

तो ये है फेलिन

फेलिन का अर्थ सफायर (नीलम) होता है। ये शब्द थाइलैंड का है। जापान के मौसम विज्ञान विभाग ने 4 अक्टूबर को इसे थाइलैंड की खाड़ी में मॉनिटर करना शुरू किया।

पढ़ें : सुपर साइक्लोनिक स्टॉर्म की श्रेणी में 'फेलिन'

इसके बाद पश्चिमी पैसिफिक बेसिन होता हुआ अंडमान सागर पहुंचा। अंडमान द्वीप के मायाबंदर होते हुए फेलिन बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ गया। यहां इसे मॉनिटर करने के बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इसे फेलिन नाम दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.