Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के 15 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, ओडिशा में भारी बारिश
Cyclone Arnab Live:चक्रवात 'अर्णब' आंध्र प्रदेश और यानम के तटों से टकरा गया है, जिससे भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और बचाव के इंतजाम तेज कर दिए हैं।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवाती तूफान 'अर्णब' ने बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय इलाकों में टकराना शुरू कर दिया है, जिससे वहां भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश, तेज हवाओं और संभावित बाढ़ से निपटने के लिए आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में प्रशासन ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के केंद्र में हवा की रफ्तार 125 से 135 किमी प्रति घंटा है, जो झोंकों के साथ 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंच रही है। पिछले तीन घंटों में तूफान 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। अनुमान है कि शुरुआत में धीमी गति से उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ेगा और फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर रुख करेगा।
Cyclone Arnab Live Updates: पुडुचेरी के यानम की मुख्य सड़क पर गिरे पेड़ और बिजली के खंभे, मंत्री ने किया मुआयना
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्णब के कहर के बीच पुडुचेरी के यानम में भारी बारिश और तूफानी हवाओं के कारण मुख्य सड़क पर कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। स्थिति को देखते हुए पुडुचेरी के मंत्री मल्लाडी कृष्णा राव ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।
#WATCH | Yanam, Puducherry: NDRF team carry out clearance operations after several trees and electricity poles were uprooted amid cyclonic storm Arnab landfall. https://t.co/werLZgPvyb
— ANI (@ANI) October 28, 2026
Cyclone Arnab Live Updates: ओडिशा के पुरी तट पर समुद्र में उठीं ऊंची लहरें, समंदर हुआ अशांत
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्णब के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद ओडिशा के पुरी तट पर बंगाल की खाड़ी में समुद्र बेहद अशांत नजर आया और पानी में काफी ऊंची लहरें उठती देखी गईं।
Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के कोनासीमा और मछलीपट्टनम में पेड़ उखड़े, सड़कें बंद; जलभराव की खबर
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्णब की वजह से चली तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले और कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम में कई पेड़ उखड़ गए। मछलीपट्टनम के कई इलाकों में सड़कें बंद हो गईं और जलभराव हो गया, जिससे आवाजाही बाधित हुई।
Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में उप्पड़ा तटीय सड़क बही, सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़े
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्णब के कहर से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा की उप्पड़ा तटीय सड़क पूरी तरह बह गई है। जिले के एसपी ने बताया कि तेज हवाओं से सैकड़ों पेड़ और 100 के करीब बिजली के खंभे उखड़ गए, हालांकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि रात 1 बजे के बाद बारिश तो थम गई थी, लेकिन आधी रात के समय तूफान की तेज हवाओं ने काफी असर डाला।
Nature 😭 #CycloneUpdate https://t.co/Rw611xPg5l
— Ritesh Mishra (@Ritesh_Mishraaa) October 27, 2026
Cyclone Arnab Live Updates: 'आंध्र में चक्रवात अर्णब से कोई जनहानि नहीं', सीएम नायडू ने दिए सड़कें साफ करने के निर्देश
Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि प्रशासन की पहले से की गई तैयारियों के चलते चक्रवात अर्णब से अब तक किसी की जान नहीं गई है। जिलाधिकारियों समेत 32000 कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि गिरे हुए पेड़ों को हटाकर 2 घंटे के भीतर सड़कें साफ की जाएं और हवा थमते ही बिजली बहाल की जाए।
Cyclone Arnab Live: आंध्र के 15 जिलों में अचानक बाढ़ का अलर्ट
Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्णब के असर से आंध्र प्रदेश के बापटला, गुंटूर, कृष्णा, एनटीआर, एलुरु, विशाखापट्टनम और श्रीकाकुलम समेत 15 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि किसी भी समय बाढ़ आ सकती है, इसलिए लोग घरों के अंदर ही रहें। प्रशासन ने तूफान के पूरी तरह शांत होने और तेज हवाओं के थमने तक बाहर न निकलने की सलाह दी है।
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्णब के खतरे को देखते हुए ओडिशा में हाई अलर्ट
Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवाती तूफान अर्णब के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने एहतियात के तौर पर जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचा दिया है। भूस्खलन के खतरे वाली सड़कों को बंद कर दिया है। राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने बताया कि सभी मछुआरों की नावें तट पर सुरक्षित लौट आई हैं और चक्रवात से निपटने के पूरे इंतजाम हैं।
Cyclone Arnab Live Updates: हिमाचल प्रदेश में कब दिखेगा चक्रवात अर्णब का असर?
Cyclone Arnab Live: हिमाचल प्रदेश में 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच चक्रवात अर्नब का असर दिखने की संभावना है। मौसम केंद्र के निदेशक शोभित कटियार ने यह जानकारी दी है। इस दौरान शिमला, मंडी और सोलन में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बिजली चमकने और आंधी-तूफान को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्णब की वजह से आंध्र प्रदेश के अमलापुरम में तेज हवाएं, भारी बारिश जारी
आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात अर्णब के टकराने की प्रक्रिया जारी रहने के कारण, राज्य के अमलापुरम में तेज हवाओं और भारी बारिश ने असर दिखाया है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि तूफान का केंद्र अभी भी तटरेखा के बेहद करीब बना हुआ है।
Cyclone Arnab Live Updates: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन की छुट्टी का एलान
Cyclone Arnab Live Updates: बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के प्रभाव तथा आगामी दिनों में चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 28 अक्टूबर 2026 बुधवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराईं ऊंची समुद्री लहरें
Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में चक्रवात 'अर्णब' और तेज होने के साथ, आरके बीच पर तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें देखी जा रही हैं। इस भीषण चक्रवाती तूफान का केंद्र तट के बहुत करीब है और अगले कुछ घंटों तक इसके तट से टकराने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
#WATCH | Cyclone Arnab | Visakhapatnam, Andhra Pradesh | Strong winds, high tides witnessed at RK Beach as Cyclone Arnab intensifies. Centre of the severe cyclonic storm is very close to the coast line and the landfall process will continue during next few hours. https://t.co/VtmrH0bqZN
— ANI (@ANI) October 28, 2026
