Cyclone Amphan Alert: अगले 12 घंटों में बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में तेजी, कई राज्यों में चेतावनी
Cyclone Amphan Alert मौसम विभाग ने अंडमान सागर आंध्र प्रदेश ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले पांच-छह दिनों तक खऱाब मौसम की चेतावनी दी है।
नई दिल्ली, आइएएनएस। Cyclone Amphan Alert, देश के मौसम विभाग ने शनिवार(16 मई) को भविष्यवाणी की है कि बंगाल की खाड़ी में उठे विक्षोभ से अगले 12 घंटों में एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान के तेजी से बढ़ने की संभावना है। भारत के क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आनंद दास के मुताबिक इसके बाद अगले 24 घंटों में यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान 'अम्फान' में बदल जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफ़ान 'अम्फान' के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर 17 मई (रविवार) तक चलने की संभावना है और फिर ये उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से 18 से 20 मई के दौरान पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा।
मौसम विभाग ने अंडमान सागर, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले पांच-छह दिनों तक खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
ओडिशा सरकार ने जारी किया अलर्ट
ओडिशा सरकार ने तटीय इलाके के 12 जिला कलेक्टरों को गंभीर स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।ओडिशा सरकार ने कहा है कि समुद्र की स्थिति, दक्षिण और आसपास के बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर से अधिक तेज होगी, जिसके कारण मछुआरों को 15 मई से दक्षिण और मध्य महासागर में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। जो लोग इन क्षेत्रों में समुद्र में हैं, उन्हें आज शाम तक वापस लौटने की सलाह दी गई है।
हरियाणा-दिल्ली के कुछ हिस्सों में 17 मई शाम को बारिश
मौसम विभाग के उत्तर-पश्चिम मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 17 मई शाम को बारिश होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में तापमान 21 और 22 मई को 42 डिग्री तक बढ़ जाएगा। उन्होंने साथ ही कहा कि आने वाले एक सप्ताह में गर्मी हवाओं की संभावना नहीं है।
Cyclone amphan update: 24 घंटे में भयंकर चक्रवात की चेतावनी, ओडिशा में होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाए