विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra Part-2: कब शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा 2.0? CWC की बैठक में कांग्रेस नेता ने दिया जवाब

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Sat, 16 Sep 2023 10:48 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 16 Sep 2023 11:06 PM (GMT+05:30)

पी चिदंबरम ने बताया कि सीडब्ल्यूसी के कुछ सदस्यों ने भारत जोड़ो यात्रा 2.0 शुरू करने के लिए अनुरोध किया ...और पढ़ें

सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता प्रेस कांफ्रेंस करते हुए। (फोटो- एएनआई)
सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता प्रेस कांफ्रेंस करते हुए। (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. पिछले साल निकाली गई थी भारत जोड़ो यात्रा।
  2. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया था यात्रा का नेतृत्व।
  3. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 है प्रस्तावित।

हैदराबाद, पीटीआई। हैदराबाद में शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक हुई। सीडब्ल्यूसी बैठक में कांग्रेस की अगली भारत जोड़ो यात्रा (Congress Bharat Jodo Yatra) पर चर्चा हुई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 कब शुरू होगी।  

कब शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा 2.0?

पी चिदंबरम ने बताया कि सीडब्ल्यूसी के कुछ सदस्यों ने भारत जोड़ो यात्रा 2.0 (Bharat Jodo Yatra 2.0) शुरू करने के लिए अनुरोध किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 2.0 विचाराधीन है। भारत जोड़ो यात्रा 2.0 पूर्व से पश्चिम तक निकाली जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी निकालेंगे 'भारत जोड़ो यात्रा' पार्ट-2, गुजरात से मेघालय तक करेंगे सफर

कब निकाली गई थी भारत जोड़ो यात्रा?

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सात सितंबर, 2022 से 30 जनवरी, 2023 के बीच भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई थी।

राहुल गांधी ने यात्रा का किया था नेतृत्व

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कई राज्यों से होकर गुजरी थी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 136 दिनों की पदयात्रा ने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में लोगों के बीच एक अमिट छाप छोड़ी।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने 12 सार्वजनिक बैठकें, 100 से अधिक नुक्कड़ सभाएं और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। राहुल गांधी ने चार हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की थी।

यह भी पढ़ेंः 'नफरत के बाजार में खुली रहेगी प्यार की दुकान', भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर बोले राजा वड़िंग

सीडब्ल्यूसी की बैठक में कई एजेंडों पर बातचीत

बता दें कि पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए चर्चा करेगी और रणनीति तैयार करेगी। बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत सीडब्ल्यूसी के सभी 84 सदस्य भाग ले रहे हैं।

सीडब्ल्यूसी रविवार को सभी पीसीसी अध्यक्षों और सीएलपी नेताओं के साथ एक विस्तारित सत्र आयोजित करेगी। रविवार शाम को हैदराबाद के बाहरी इलाके तुक्कुगुड़ा में एक सार्वजनिक रैली आयोजित की जाएगी, जहां पार्टी तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए अपनी छह गारंटी की घोषणा करेगी।