विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुद जूडो खिलाड़ी, फिर भी दिखाया गजब का संयम; दिल्ली प्रदर्शन में हमले के बाद CRPF महिला अफसर की DG ने की जमकर तारीफ

Published: Sun, 18 Oct 2026 11:47 PM (IST)

दिल्ली में प्रदर्शनों के दौरान ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ की महिला अधिकारी ने हमले के बावजूद असाधारण धैर्य का प्रदर्शन किया, जिसके लिए महानिदेशक जीपी सिंह ने उनकी प्रशंसा की।

CRPF महिला अधिकारी ने की DG ने की सराहना (सांकेतिक फोटो)

CRPF महिला अधिकारी ने की DG ने की सराहना (सांकेतिक फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में हाल ही में प्रदर्शनों दौरान ड्यूटी पर तैनात रही महिला अधिकारी धैर्य और हिम्मत की केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने रविवार को सराहना की। महिला अधिकारी ने दिल्ली में प्रदर्शनों दौरान कथित तौर पर ‘असामाजिक तत्वों’ हमले का सामना करते हुए ‘अत्यधिक धैर्य’ दिखाया था।

सीआरपीएफ के महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा कि इस मामले में संबंधित क्षेत्र की पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ड्यूटी पर मौजूद सीआरपीएफ की महिला अधिकारी पर कथित हमले का जिक्र करते हुए जीपी सिंह ने एक्स हैंडल पर लिखा, जूडो की खिलाड़ी और सीआरपीएफ जूडो टीम का हिस्सा होने बावजूद महिला अधिकारी ने अत्यधिक धैर्य और दृढ़ता दिखाई।

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी ने कथित चुनावी गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफे की मांग करते हुए दिल्ली में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनों दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने लिए सीआरपीएफ की कंपनियां तैनात की गई थीं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)