पाकिस्तानी जेल में मारे गए भारतीय मछुआरे का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार
उनके शव को गुजरात मत्स्य विभाग के दो अफसरों को मुंबई में छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सौंपा गया।
वडोदरा, प्रेट्र। पाकिस्तानी जेल के अस्पताल में विगत माह मरे भारतीय मछुआरे का वलसाड की उमरगाम तहसील के मलखीत गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गुजरात सरकार के मत्स्य विभाग अधिकारी जगदीश तंडेल ने मंगलवार को बताया कि वडोदरा से 300 किलोमीटर दूर मोहन जेठिया राठौर के मृत शरीर का उनके पैतृक गांव में सुबह अंतिम संस्कार किया गया। उनका शव विगत सोमवार को भारत लाया गया था।
उनके शव को गुजरात मत्स्य विभाग के दो अफसरों को मुंबई में छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सौंपा गया। उसी रात शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। उल्लेखनीय है कि भारतीय मछुआरे राठौर का निधन 2 अक्टूबर को पाकिस्तान में कराची की जेल के अस्पताल में हो गया था। राज्यसभा सदस्य परिमल नथवानी ने हाल में इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था।