हैदराबाद: CPI(M) के वरिष्ठ नेता की मौत, कोरोना वायरस से थे संक्रमित
तेलंगाना में सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुन्नम राजाया जो अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं उनकी मौत हो गई।
हैदराबाद, पीटीआइ। तेलंगाना में सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुन्नम राजाया, जो अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, उनकी कोरोना वायरस (Covid -19) से संक्रमित होने का बाद मृत्यु हो गई। उनके निधन की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
माकपा के सूत्रों ने बताया कि वह 62 वर्ष के थे। सुन्नम राजाया, जिन्होंने तीन बार (1999, 2004 और 2014) तेलंगाना और आंध्र प्रदेश विधानसभा में भद्राचलम का प्रतिनिधित्व किया, सोमवार देर रात विजयवाड़ा के एक अस्पताल में ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में उनकी पत्नी और चार बच्चे हैं। राजाया, जिन्हें आदिवासियों के नेता के रूप में याद किया जाता है, ने एक सरल जीवन जिया।
कई बार ऐसे मौके आए जब उन्हें ऑटोरिक्शा या दोपहिया वाहन में राज्य विधानसभा में आते देखा गया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, भाकपा के पूर्व महासचिव एस सुधाकर रेड्डी और कई अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने राजाया के निधन पर शोक व्यक्त किया। राजाया के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए सुधाकर रेड्डी ने कहा कि दिवंगत नेता एक समर्पित कम्युनिस्ट थे, जो विभिन्न बाधाओं के बावजूद पार्टी के लिए प्रतिबद्ध थे।
देश में 18 लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या
बात करें देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की तो देश में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 18 लाख के पार पहुंच गई है। इसी के साथ देश में अब कोरोना वायरस के 586298 एक्टिव केस हैं। हालांकि, देश में अब कोरोना वायरस के एक्टिव केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या है। देश में अब तक 1230509 संक्रमित लोग ठीक हो गए हैं। वहीं, देश में अब तक 38938 संक्रमित लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
ये भी पढ़ें : Weather Forcast- मौसम विभाग ने कर्नाटक में जारी किया बारिश का अलर्ट, बाकी राज्यों में भी जमकर बरसेंगे मेघ