कर्नाटक में 1 अक्टूबर से पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हाल, कोरोना दिशा-निर्देश का करना होगा पालन
कर्नाटक में 1 अक्टूबर से पूरी तरह से सिनेमाघरों को खोल दिया जाएगा। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक राज्य में आधी क्षमता के साथ यहां पर सिनेमा हाल और आडिटोरियम को खोलने की इजाजत दी गई थी।
बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक में 1 अक्टूबर से पूरी तरह से सिनेमाघरों को खोल दिया जाएगा। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक राज्य में आधी क्षमता के साथ यहां पर सिनेमा हाल और आडिटोरियम को खोलने की इजाजत दी गई थी। अब अगले महीने से सिनेमा और आडिटोरियम को पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। राज्य सरकार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इससे पहले यहां पर कई महीने आधी क्षमता के साथ सिनेमा हाल खोले गए थे।
राज्य सरकार के आदेश में सिनेमा हाल, आडिटोरियम को 1 अक्टूबर से 100 प्रतिशत क्षमता के साथ कोरोना मानदंडों का पालन करते हुए संचालित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा कोरोना की गाइडलाइस का अनुसरण करना भी जरूरी होगा। सभी लोगों कोरोना कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई होनी चाहिए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा। इसके अलावा पब भी 3 अक्टूबर से खुल जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बताया है कि राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 789 नए मामलों के साथ 23 मौतें हुई हैं। जबकि 1,050 मरीज ठीक भी हुए हैं।
जानें-देश में कोरना की ताजा स्थिति क्या है
पिछले 24 घंटों में भारत में 29,616 नए मामलों के साथ 290 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 28,046 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इन मामलों के बाद रिकवरी दर वर्तमान में 97.78 प्रतिशत है। कोरोना के नए मामलों के आने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 3,01,442 पहुंच गई है। देश में इस वक्त कोरोना के कुल आंकड़ा 3,28,76,319 है। वहीं अबतक इस वायरस ने 4,46,658 लोगों की जिंदगी छीन ली है। इसके साथ ही जिस तेजी से नए मामले आ रहे हैं उसी तेजी से मरीज ठीक भी हो रहे हैं। अबतक भारत में 3,28,76,319 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अबतक हुआ 84,89,29,160 लोगों का टीकाकरण हुआ है।