Move to Jagran APP

Covid Vaccination:देश में 50 करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण, 81 करोड़ से अधिक लोगों को दी गई पहली डोज

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। देश में 50 करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण कर दिया गया। इसका मतलब है कि इतने लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दे दी गई। कुल टीकाकरण का आंकड़ा 131 करोड़ को पार कर गया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 06:59 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 06:59 PM (IST)
Covid Vaccination:देश में 50 करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण, 81 करोड़ से अधिक लोगों को दी गई पहली डोज
देश में 50 करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण कर दिया गया

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में देश ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। गुरुवार तक देश में 50 करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण कर दिया गया। इसका मतलब है कि इतने लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दे दी गई। कुल टीकाकरण का आंकड़ा भी 131 करोड़ को पार कर गया। इनमें 81 करोड़ से अधिक लोगों को पहली डोज दी गई है।

prime article banner

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 9,419 मामले सामने आए। देश में लगातार 13वें दिन संक्रमण का आंकड़ा 10 हजार से कम रहा है। सक्रिय मामलों की संख्या भी 94,742 रह गई है। यह कुल संक्रमण का 0.27 प्रतिशत है। इस महामारी से अब तक 3,40,97,388 स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 159 मरीजों की मौत भी हो गई।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले- 9,419

कुल सक्रिय मामले- 94,742

24 घंटे में टीकाकरण- 69.97 लाख

कुल टीकाकरण- 131.13 करोड़

गुरुवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले- 9,419

कुल मामले- 3,46,66,241

सक्रिय मामले- 94,742

मौतें (24 घंटे में)- 159

कुल मौतें- 4,74,111

ठीक होने की दर- 98.36 प्रतिशत

मृत्यु दर- 1.37 प्रतिशत

पाजिटिविटी दर- 0.73 प्रतिशत

सा.पाजिटिविटी दर- 0.74 प्रतिशत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.