Covid India Update: पांच माह बाद सक्रिय मामले सबसे कम, केरल में हालात में नहीं हो रहा बदलाव
केरल में कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। पूरे देश में सामने आ रहे नए मामलों में से आधे से ज्यादा केरल में ही मिल रहे हैं। वैसे तो देश में सक्रिय मामलों की संख्या पांच महीने में सबसे कम हुई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। केरल में कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। पूरे देश में सामने आ रहे नए मामलों में से आधे से ज्यादा केरल में ही मिल रहे हैं। वैसे तो देश में सक्रिय मामलों की संख्या पांच महीने में सबसे कम हुई है, परंतु नए मामले एक दिन पहले की तुलना में 10 हजार से ज्यादा बढ़ गए हैं। नए मामलों के 30 से 40 हजार के बीच रहना चिंता का कारण है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों में करीब ढाई हजार की कमी आई है और वर्तमान में कुल सक्रिय मामले 3,67,415 रह गए हैं, जो कुल मामलों का 1.14 फीसद है।
संख्या के मामले में 148 दिन बाद और प्रतिशत के हिसाब से पिछले साल मार्च के बाद सक्रिय मामले सबसे निचले स्तर पर पहुंचे हैं। हालांकि, इस दौरान नए मामले 35 हजार से ज्यादा पाए गए हैं, जिनमें से 21 हजार से ज्यादा अकेले केरल से हैं। 440 लोगों की जान भी चली गई है। वैसे मरीजों के उबरने की दर में सुधार ही हुआ है और मृत्यु दर में कोई बदलाव नहीं आया है। साप्ताहिक और दैनिक संक्रमण दर भी तीन फीसद से नीचे ही है।
अब तक 56 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए गए मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की 56 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें करीब 44 करोड़ पहली और 12 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज शामिल हैं। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में अब तक छह करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई हैं। मंत्रालय के मुताबिक केंद्र की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 57.88 करोड़ डोज मुहैया कराई गई हैं और 18.62 लाख डोज जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएंगी। राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी 94 लाख से ज्यादा डोज मौजूद हैं।
देश में कोरोना की स्थिति
कोरोना/वैक्सीन मीटर (आंकड़े टैली फारमेट के लिए) ------- भारत, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
24 घंटे में नए मामले- 35,178
कुल सक्रिय मामले- 3,67,415
24 घंटे में टीकाकरण- 55.05 लाख
कुल टीकाकरण 56.06 करोड़
बुधवार सुबह 08 बजे तक कोरोना की स्थिति
नए मामले- 35,178
कुल मामले- 3,22,50,679
सक्रिय मामले- 3,67,415
मौतें (24 घंटे में) - 440
कुल मौतें- 4,32,519
ठीक होने की दर- 97.52 फीसद
मृत्यु दर- 1.34 फीसद
पाजिटिविटी दर- 1.96 फीसद
सा.पाजिटिविटी दर 1.95 फीसद
जांचें (मंगलवार)- 17,97,559
कुल जांचें (मंगलवार)- 49,84,27,083
बुधवार शाम 06:00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके
उत्तर प्रदेश- 6.63 लाख
मध्य प्रदेश- 5.30 लाख
महाराष्ट्र- 4.68 लाख
बिहार- 4.20 लाख
गुजरात- 3.35 लाख
पंजाब- 1.92 लाख
दिल्ली- 1.36 लाख
हरियाणा- 1.07 लाख
झारखंड- 1.01 लाख
राजस्थान- 0.73 लाख
उत्तराखंड- 0.63 लाख
हिमाचल- 0.62 लाख (कोविन प्लेटफार्म के आंकड़े)