Move to Jagran APP

एक माह बाद सक्रिय मामले नौ लाख से कम, केरल और कर्नाटक में थम नहीं रहा संक्रमण

देश में एक ओर जहां नए मरीजों की संख्या घट रही है वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एक महीने बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या नौ लाख से भी कम हो गई है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 09:39 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 09:39 PM (IST)
एक माह बाद सक्रिय मामले नौ लाख से कम, केरल और कर्नाटक में थम नहीं रहा संक्रमण
कर्नाटक और केरल में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना के खिलाफ जंग में भारत की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। एक तरह जहां नए मरीजों की संख्या घट रही है वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके परिणामस्वरूप एक महीने बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या नौ लाख से भी कम हो गई है। कर्नाटक और केरल में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बंगाल में रिकॉर्ड 3,573 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 2.87 लाख हो गया है।

loksabha election banner

ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 59 लाख के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 70,496 नए केस मिले हैं, 78,365 मरीज ठीक हुए और 964 मरीजों की मौत हुई। इसके साथ ही कुल संक्रमित संख्या 69.06 लाख, स्वस्थ हुए मरीजों का आंकड़ा 59.06 लाख और मृतकों की संख्या 1.06 लाख हो गई है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 85.52 फीसद हो गई है और मृत्युदर घटकर 1.54 फीसद पर आ गई है।

मंगलवार को 11.68 लाख टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक मंगलवार को देशभर में 11,68,705 नमूनों की जांच की गई। संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक 8.46 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। देश में सक्रिय मामले 8.93 लाख रह गए हैं, जो कुल मामलों का 12.94 फीसद है। इससे पहले 9 सितंबर को 8.97 लाख सक्रिय मामले दर्ज किए गए थे। इस तरह सक्रिय मामलों से स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 50 लाख से अधिक हो गई है।

केरल-कर्नाटक में थम नहीं रहा प्रसार

कर्नाटक और केरल में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कर्नाटक में 10,913 और केरल में 9,250 नए केस मिले हैं और इन दोनों ही राज्यों में संक्रमितों का आंकड़ा क्रमश: 6.90 लाख और 2.66 लाख पर पहुंच गया है। कर्नाटक में 114 (कुल 9,789)और केरल में 25 (955) मरीजों की मौत भी हुई है। तमिलनाडु में 5,185 नए मामलों के साथ कुल 6.46 लाख, आंध्र प्रदेश में 5,145 नए केस के साथ 7.44 लाख और तेलंगाना में 1,891 नए मामलों के साथ 2.08 लाख संक्रमित सामने आ चुके हैं। तमिलनाडु में और 68, आंध्र प्रदेश में 31 और तेलंगाना में सात मरीजों की मौत भी हुई है।

बंगाल में रिकॉर्ड 3,573 नए केस

बंगाल में रिकॉर्ड 3,573 नए केस के साथ कुल संक्रमित 2.87 लाख हो गए हैं। 62 नई मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा भी 5,501 पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में 3,249 नए केस और 48 मौतों के साथ संक्रमितों और मृतकों की संख्या क्रमश: 4.30 लाख और 6,293 हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में भी 2860 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 3.03 लाख हो गया है। 39 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या भी 5,692 हो गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.