Move to Jagran APP

देश में अब तक 1.9 करोड़ लोगों को दी गई वैक्सीन की डोज, उत्तर प्रदेश के हैं सबसे ज्यादा लाभार्थी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 39वें दिन मंगलवार को शाम छह बजे तक वैक्सीन की 161840 डोज दी गई। इनमें से 98382 लाभार्थियों को पहली और 63458 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज दी गई। इसके लिए 8557 सत्र आयोजित किए गए।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 05:43 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 11:14 PM (IST)
देश में अब तक 1.9 करोड़ लोगों को दी गई वैक्सीन की डोज, उत्तर प्रदेश के हैं सबसे ज्यादा लाभार्थी
लाभार्थियों में 64.71 लाख स्वास्थ्यकर्मी और 41.14 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स

नई दिल्ली, प्रेट्र। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में देश में अब तक स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की 1.19 करोड़ डोज दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

loksabha election banner

मंत्रालय ने बताया कि अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार शाम छह बजे तक 2,53,434 सत्रों में वैक्सीन की कुल एक करोड़ 19 लाख सात हजार 392 डोज दी गई है। लाभार्थियों में पहली डोज लेने वाले 64,71,047 स्वास्थ्यकर्मी, जिनमें से 13,21,635 को दूसरी डोज भी दी चुकी है, और पहली डोज लेने वाले 41,14,710 फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं।

मंगलवार को 1,61,840 लोगों को दी गई कोरोना की डोज 

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 39वें दिन मंगलवार को शाम छह बजे तक वैक्सीन की 1,61,840 डोज दी गई। इनमें से 98,382 लाभार्थियों को पहली और 63,458 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज दी गई। इसके लिए 8,557 सत्र आयोजित किए गए।

मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को पहली डोज लेने वालों में से पांच में और दूसरी डोज लेने वालों में से तीन लाभार्थियों में प्रतिकूल प्रभाव नजर आए हैं। देश में स्वास्थ्यकर्मियों का 16 जनवरी से और फ्रंटलाइन वर्कर्स का दो फरवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था।

उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा लाभार्थी

टीकाकरण अभियान में अब तक उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 12.26 लाख लाभार्थियों को टीका लगाया गया है। इसके अलावा टीका लगवाने वालों में महाराष्ट्र के 10.03 लाख, गुजरात के 9.01 लाख, बंगाल के 7.60 लाख, कर्नाटक के 7,20 लाख, मध्य प्रदेश के 6.75 लाख और बिहार के 5.82 लाख लाभार्थी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.