Covid-19 Updates: कोरोना से एक दिन में 666 की मौत, जानिए अचानक क्यों बढ़ा मरने वालों का ये आंकड़ा
Covid-19 Updates शनिवार शाम जारी हुए आकंड़ों के अनुसार केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 8909 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 65 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 8780 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, सक्रिय मामलों में गिरावट का दौर जारी है और एक्टिव केस 233 दिन के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। केरल ने पिछले दिनों हुईं 292 मौतों को शनिवार के आंकड़ों से मिलान किया, इसके चलते मरने वालों का दैनिक आंकड़ा बढ़ गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 16,326 नए मामले मिले हैं, 666 मौतें हुई हैं। इसमें केरल में पिछले एक दिन में हुईं 99 मौतें और पिछले कुछ दिनों के दौरान हुईं 292 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों में दो हजार से ज्यादा की कमी आई है और इनकी संख्या अब 1,73,728 रह गई है जो कुल मामलों का 0.51 प्रतिशत है।
वहीं, शनिवार शाम जारी हुए आकंड़ों के अनुसार केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 8,909 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 65 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 8,780 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 86,111 कोरोना की की जांचें की गईं हैं। केरल में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 80,555 बने हुए हैं।
केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 105.7 करोड़ टीके दिए
मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी वैक्सीन की 105.7 करोड़ डोज उपलब्ध कराई गई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 12 करोड़ से ज्यादा टीके उपलब्ध हैं।
देश में कोरोना की स्थिति
24 घंटे में नए मामले 16,326
कुल सक्रिय मामले 1,73,728
24 घंटे में टीकाकरण 68.48 लाख
कुल टीकाकरण 101.96 करोड़
शनिवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति
नए मामले 16,326
कुल मामले 3,41,59,562
सक्रिय मामले 1,73,728
मौतें (24 घंटे में) 666
कुल मौतें 4,53,708
ठीक होने की दर 98.16 फीसद
मृत्यु दर 1.33 फीसद
पाजिटिविटी दर 1.20 फीसद
सा.पाजिटिविटी दर 1.24 फीसद
जांचें (शुक्रवार) 13,64,681
कुल जांचें 59,84,31,162
शनिवार शाम 06:00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके
तमिलनाडु 15.31 लाख
बंगाल 11.14 लाख
उत्तर प्रदेश 8.32 लाख
महाराष्ट्र 5.19 लाख
मध्य प्रदेश 3.82 लाख
बिहार 2.75 लाख
गुजरात 2.69 लाख
राजस्थान 1.04 लाख
पंजाब 0.87 लाख
छत्तीसगढ़ 0.86 लाख
हरियाणा 0.80 लाख
दिल्ली 0.73 लाख
झारखंड 0.65 लाख
जम्मू-कश्मीर 0.36 लाख
उत्तराखंड 0.33 लाख
हिमाचल 0.29 लाख
(कोविन पोर्टल के आंकड़े)