Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Covid-19 in India: देश में दो दिन में 2 लोगों की मौत; महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में तेजी से बढ़े एक्टिव मरीज

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 26 May 2025 10:07 AM (IST)

    भारत में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। केरल कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में मामलों में वृद्धि देखी जा रही है और कुछ राज्यों में मौतें भी हुई हैं। देश में 1009 एक्टिव मरीज हैं और दो दिनों में दो मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में 43 नए मामले सामने आए हैं जिनमें ठाणे में 21 वर्षीय मरीज की जान चली गई।

    Hero Image
    कोरोना के मामले में तेजी से हो रहा इजाफा। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

    एजेंसी, नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। केरल, कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र में लगातार कोविड केस में इजाफा देखने को मिल रहा है। यहां तक की कई राज्यों से मौत के मामले भी सामने आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश में अब तक एक्टिव मरीज 1009 रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं, दो दिन में 2 लोगों की मौत हुई है।

    महाराष्ट्र में तेजी से बढ़े मामले, 21 साल के मरीज की मौत

    महाराष्ट्र में कोविड 19 के 43 नए मामले सामने आए हैं। मामलों में इजाफे के साथ ही ठाणे में 21 वर्षीय कोविड मरीज की मौत हो गई। मरीज को ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज कलवा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

    बेंगलुरु में भी गई एक बुजुर्ग की जान

    कर्नाटक के बेंगलुरु में कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण गंभीर बीमारियों से पीड़ित 84 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है और शनिवार को उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहर के व्हाइटफील्ड निवासी की मौत 17 मई को कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण हुई थी।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड-19 के 38 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 32 बेंगलुरु में हैं।

    कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी की

    बता दें कि कर्नाटक और दिल्ली समेत कई राज्यों ने कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी की है। हालांकि, लोगों से कहा गया है कि घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कोविड-19 के मामलों में कोई बड़ा उछाल नहीं है; केवल छिटपुट मामले सामने आए हैं।

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की समीक्षा

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कई राज्यों, मुख्य रूप से केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि में सामने आए कोविड-19 मामलों के संबंध में मामले की समीक्षा की। एएनआई के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह देखा गया है कि इनमें से ज़्यादातर मामले गंभीर नहीं हैं और घर पर ही देखभाल की जा रही है।

    हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क है और अपनी कई एजेंसियों के माध्यम से स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।