Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Covid-19 JN.1 Cases: ' मामले बढ़ने से घबराए नहीं, सतर्क रहें' WHO वैज्ञानिक ने बताया कोरोना से बचने के लिए क्या करें उपाय?

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 22 Dec 2023 01:08 AM (IST)

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह चिंता का विषय नहीं। डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने आगे कहा कि लोगों को हवादार वातावरण में रहें। वहीं अस्वस्थ्य लोगों से बिना मास्क पहने मिलने से बचें। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जानकारी दी कि वेरिएंट जेएन.1 बीए.2.86 से अलग है।

    Hero Image
    गुरुवार को कोरोना के 594 नए मामले सामने आए। (फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

    एएनआई, नई दिल्ली। Covid 19 in India। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देश में गुरुवार को कोरोना के 594 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,669 हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संक्रमण के चलते छह और लोगों की मौत भी हुई है। इनमें तीन मौतें केरल, दो कर्नाटक और एक राजस्थान से है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि भले ही संक्रमण बढ़ रहा है और देश में जेएन.1 वैरिएंट का पता चला है, लेकिन तत्काल चिंता का कोई कारण नहीं है।

    फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं: डब्ल्यूएचओ वैज्ञानिक

    वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह चिंता का विषय नहीं।  डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने आगे कहा कि लोग हवादार वातावरण में रहें। वहीं, अस्वस्थ्य लोगों से बिना मास्क पहने मिलने से बचें।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जानकारी दी कि वेरिएंट जेएन.1 , बीए.2.86 से अलग है।

    कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "मामलों की संख्या बढ़ जाती है और हमेशा ऐसे लोगों का एक छोटा प्रतिशत होता है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता होती है।

    देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,669 हो गई

    वहीं, सरकार ने जानकारी दी है कि हवाई अड्डों पर यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। देश में गुरुवार को कोरोना के 594 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,669 हो गई है। संक्रमण के चलते छह और लोगों की मौत भी हुई है।

    इनमें तीन मौतें केरल, दो कर्नाटक और एक राजस्थान से है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि भले ही संक्रमण बढ़ रहा है और देश में जेएन.1 वैरिएंट का पता चला है, लेकिन तत्काल चिंता का कोई कारण नहीं है। 92 प्रतिशत संक्रमित लोग घर पर उपचार से ही ठीक हो रहे हैं, जो हल्की बीमारी का संकेत है।

    यह भी पढ़ें: Covid-19 JN.1 Cases: फिर डराने लगा कोरोना, एक के बाद एक कई राज्यों में मिले नए वेरिएंट के मामले; गाइडलाइन जारी