Move to Jagran APP

Covid 19 India Updates: छह राज्यों में सुधर नहीं रहे हालात, यहीं से 78 फीसद नए केस

वर्तमान में कुल एक्टिव केस 540720 हैं जो कुल संक्रमितों का 4.47 फीसद है। छह राज्यों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। इनमें महाराष्ट्र पंजाब कर्नाटक मध्य प्रदेश तमिलनाडु और गुजरात शामिल हैं। इन्हीं राज्यों में 78.56 फीसद नए मामले मिले हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 06:34 PM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 11:06 PM (IST)
Covid 19 India Updates: छह राज्यों में सुधर नहीं रहे हालात, यहीं से 78 फीसद नए केस
सक्रिय मामलों में लगातार 20वें दिन भी बढ़ोतरी हुई

 नई दिल्ली, जेएनएन। अब इसे होली का असर कहें या हालात में कुछ सुधार, एक दिन पहले के मुकाबले देश भर में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में 12 हजार की कमी दर्ज की गई है। हालांकि, महाराष्ट्र और पंजाब समेत छह राज्य टेंशन बढ़ा रहे हैं। इन राज्यों में स्थिति अभी काबू में नहीं आ रही है। दो तिहाई से ज्यादा नए मामले इन्हीं राज्यों से हैं। सक्रिय मामलों में लगातार 20वें दिन भी बढ़ोतरी हुई और इनकी संख्या साढ़े पांच लाख के करीब पहुंच गई है। दैनिक मृतकों का आंकड़ा कुछ कम हुआ है, लेकिन चिंता कारण बना हुआ है। 

loksabha election banner

एक दिन पहले के मुकाबले देश भर में बीते 24 घंटों के दौरान नए मामले 12 हजार कम हुए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 56,211 नए मामले सामने आए हैं, एक दिन पहले 68 हजार से ज्यादा केस मिले थे। इस दौरान 271 और मरीजों की मौत भी हुई है। इनको मिलाकर कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 20 लाख 95 हजार को पार कर गया है। इनमें से एक करोड़ 13 लाख 93 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 1,62,114 लोगों की जान भी जा चुकी है। मरीजों के उबरने की दर 94.19 फीसद पर आ गई है, जबकि मृत्युदर 1.34 फीसद बनी हुई है। 

इसे भी पढ़े: Covid 19 India Updates: कई प्रदेशों में संक्रमण की दर में वृद्धि को केंद्र ने बताया खतरनाक, पूरा देश खतरे में

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी

मंत्रालय के मुताबिक सक्रिय मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस 5,40,720 हैं, जो कुल संक्रमितों का 4.47 फीसद है। छह राज्यों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। इनमें महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात शामिल हैं। इन्हीं राज्यों में 78.56 फीसद नए मामले मिले हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 31,643 सामने आए हैं। जबकि, पंजाब में 2,868 और कर्नाटक में 2,792 नए केस पाए गए गए हैं। इन छह राज्यों के अलावा छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में भी मामले बढ़ रहे हैं। 

सोमवार को 7.85 लाख कोरोना टेस्ट 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए रविवार को देश भर में 7,85,864 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर 29 मार्च तक कुल 24.26 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

रीऐलिटी शो 'डांस दीवाने' की यूनिट के 18 सदस्य संक्रमित

कलर चैनल पर प्रसारित होने वाले रीऐलिटी शो 'डांस दीवाने' की यूनिट के 18 सदस्य कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इस शो की जज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित हैं। चैनल के प्रवक्ता ने शो की यूनिट के सदस्यों के संक्रमित होने की पुष्टि तो की, लेकिन यह नहीं बताया कि कितने सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, चैनल ने एक बयान में कहा कि संक्रमित पाए गए सभी लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। सुरक्षा के सभी नियमों का उचित तरीके से पालन किया जा रहा है और सेट के आसपास के पूरे इलाको को अच्छी तरह से सैनिटाइज कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.