Move to Jagran APP

Covid 19 In India Update : देश में लगातार कम हो रही कोरोना की रफ्तार, ज्यादा मरीजों के ठीक होने से सक्रिय मामलों में गिरावट

बीते 24 घंटे के दौरान 3.07 लाख नए केस मिले हैं 3.55 लाख मरीज ठीक हुए हैं और 4010 लोगों की जान गई है। शनिवार तक मिले आंकड़ों के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या दो करोड़ 46 लाख 79 हजार को पार कर गई है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 16 May 2021 07:33 AM (IST)Updated: Sun, 16 May 2021 07:33 AM (IST)
Covid 19 In India Update : देश में लगातार कम हो रही कोरोना की रफ्तार, ज्यादा मरीजों के ठीक होने से सक्रिय मामलों में गिरावट
कोरोना संक्रमण के हालात में सुधार देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में समग्रता में कोरोना संक्रमण के हालात में सुधार देखने को मिल रहा है। नए मामले कम हो रहे हैं और मौतें भी नहीं बढ़ रही हैं, उनमें लगभग स्थिरता आ गई है। बीते 24 घंटे के दौरान 3.07 लाख नए केस मिले हैं, 3.55 लाख मरीज ठीक हुए हैं और 4,010 लोगों की जान गई है। इनमें झारखंड के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

loksabha election banner

शनिवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या दो करोड़ 46 लाख 79 हजार को पार कर गई है। इनमें से दो करोड़ सात लाख 82 हजार मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 2,70,254 लोगों की मौत भी हो चुकी है। सक्रिय मामले 36.17 लाख रह गए हैं। महाराष्ट्र में लगातार दूसरे 40 हजार से कम (34,848) मामले मिले, लेकिन मरने वालों का आंकड़ा 960 पर पहुंच गया। राज्य में अब तक 80 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

केरल में एक हफ्ते के लाकडाउन के बाद भी 32 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं और 96 लोगों की जान गई है। कर्नाटक (41,664 मामले), तमिलनाडु (33,658 मामले) और आंध्र प्रदेश (22,517 केस) में भी लाकडाउन और सख्त पाबंदियों का असर नजर नहीं आ रहा। दिल्ली में मामले तो 6,430 मिले हैं, परंतु 337 लोगों की जान गई है। उत्तर प्रदेश में नए मरीजों (12,513) और मृतकों (281) में कमी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मरीजों के उबरने की दर में लगातार सुधार हो रहा है और यह अभी 83.83 फीसद पर पहुंच गई है जबकि मृत्युदर पिछले कुछ दिनों से 1.09 फीसद पर बनी हुई है। 

पंजाब में 44 दिनों ही 40 फीसद मौतें 

पंजाब में कोरोना संक्रमण के चलते 40 फीसद मौतें पिछले 44 दिनों में ही हुई हैं। 15 मई तक राज्य में कुल 11,693 मौतें हुई थीं, जिनमें से 4,825 मौतें एक अप्रैल के बाद हुई हैं। इस दौरान लुधियाना में सबसे ज्यादा 538 लोगों की जान गई है।

शुक्रवार को कम हुए टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शुक्रवार को 6,93,093 सैंपल की जांच की गई। पिछले कुछ दिनों की तुलना जांच में भारी गिरावट आई है। लगातार 15 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा रही थी। अब तक कुल 31.30 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। 

ज्यादा नए केस वाले राज्य :

राज्य नए मामले कुल संक्रमित (लाख में)

कर्नाटक 41,664 21.71 

महाराष्ट्र 34,848 53.44

तमिलनाडु 33,658 15.65

केरल 32,680 21.18

आंध्र प्रदेश 22,517 14.11

बंगाल 19,511 11.14

राजस्थान 13,565 8.49

उत्तर प्रदेश 12,513 16.09

हरियाणा 9,676 6.85

गुजरात 9,061 7.44

छत्तीसगढ़ 7,664 9.07

मध्य प्रदेश 7,571 7.24

बिहार 7,336 6.45

पंजाब 6,771 4.90

दिल्ली 6,430 13.87

उत्तराखंड 5654 2.83

हिमाचल प्रदेश 4,145 1.57

जम्मू-कश्मीर 3,677 2.40


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.