विहिप नेता प्रवीण तोगडिय़ा के भतीजे समेत तीन की हत्या
भरत कांग्रेसी उम्मीदवार व सूरत नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष प्रफुल तोगडि़या के भाई थे। मारे गए दो अन्य लोगों के नाम बाबू हिरानी व अशोक पटेल हैं।
By Atul GuptaEdited By: Published: Sun, 15 May 2016 01:06 AM (IST)Updated: Sun, 15 May 2016 06:52 AM (IST)
सूरत, एजेंसी। विश्र्व हिंदू परिषद (विहिप) के अध्यक्ष प्रवीण तोगडि़या के रिश्तेदार भरत तोगडि़या समेत दो अन्य लोगों की शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। भरत कांग्रेसी उम्मीदवार व सूरत नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष प्रफुल तोगडि़या के भाई थे। मारे गए दो अन्य लोगों के नाम बाबू हिरानी व अशोक पटेल हैं।
हमले में महेश रादाडिया नामक एक व्यक्ति गंभीर रू प से घायल भी हुआ है। बताया गया है कि सूरत पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। शहर आने-जाने वाले सभी प्रवेश द्वारों को ब्लॉक कर दिया गया है।
पढ़ें- तोगड़िया बोले, आइएस को रोकने के लिए जरूरी है राम मंदिर का निर्माण
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें