विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Updates: देश में लगातार चौथे दिन मिले दो हजार से अधिक केस, जानिए किन राज्यों में कितने बढ़े मामले

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Tue, 26 Apr 2022 09:42 AM (IST)Updated: Tue, 26 Apr 2022 10:08 AM (IST)

Coronavirus Updates दुनिया भर के साथ भारत में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। कई राज्यों में ...और पढ़ें

Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस के मामले (फाइल फोटो)
Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस के मामले (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देश में कोरोना वायरस (Covid-19 Cases in India) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में दो हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले 24 घंटों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 2,483 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1,970 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

चौथे दिन मिले दो हजार से अधिक केस

दरअसल, देश में लगातार चौथे दिन दो हजार से अधिक केस मिले हैं। इससे पहले 22 अप्रैल को 2,527 केस, 23 अप्रैल को 2,593 और 24 अप्रैल को 2,541 नए मामले सामने आए थे। आज देश में 2,483 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में आज 1,970 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

कुल मामले: 4,30,62,569

सक्रिय मामले: 15,636

कुल रिकवरी: 4,25,23,311

कुल मौतें: 5,23,622

कुल वैक्सीनेशन: 1,87,95,76,423

राजधानी दिल्ली में मिले इतने केस

बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,011 नए COVID-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं, 817 रिकवरी और संक्रमित लोगों में से 1 की मौत दर्ज की गई है। साथ ही राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 4,168 है।

महाराष्ट्र में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार

साथ ही महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 84 नए कोविड मामले और 71 रिकवरी दर्ज़ की गई है। इस दौरान संक्रमित लोगों में से किसी की मृत्यु नहीं हुई। सक्रिय मामले 929 हैं।

मिजोरम में मिले 102 नए केस

मिजोरम में COVID-19 के 102 नए मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है।

कुल मामले: 2,26,988

सक्रिय मामले: 697

कुल डिस्चार्ज: 2,25,596

कुल मौतें: 695

ICMR ने दी कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,49,197 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में कल तक कुल 83,54,69,014 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया था कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 192.74 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 19.93 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।