Move to Jagran APP

Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में एक दिन में रिकॉर्ड 97 की मौत, नए मामले हुए कम, जानें क्‍या है बाकी राज्‍यों का हाल

Coronavirus Updates देश में संक्रमितों की संख्या एक लाख 45 हजार से ज्यादा हो गई है पर एक्टिव केस 80 हजार से कुछ ही ज्यादा हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 10:19 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 02:24 AM (IST)
Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में एक दिन में रिकॉर्ड 97 की मौत, नए मामले हुए कम, जानें क्‍या है बाकी राज्‍यों का हाल
Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में एक दिन में रिकॉर्ड 97 की मौत, नए मामले हुए कम, जानें क्‍या है बाकी राज्‍यों का हाल

 नई दिल्ली, जेएनएन। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 97 लोगों की मौत हुई है, हालांकि नए मामलों में लगातार दूसरे दिन भी कमी आई है। देश में संक्रमितों की संख्या एक लाख 45 हजार से ज्यादा हो गई है, पर एक्टिव केस 80 हजार से कुछ ही ज्यादा हैं। दूसरे राज्यों से प्रवासी मजदूरों के लौटने से बिहार, बंगाल, असम और ओडिशा में तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा गुजरात, दिल्ली और तमिलनाडु जैसे राज्यों में पहले से ही हालात खराब बने हुए हैं। इन सबको मिलाकर नए मामलों में ज्यादा कमी आती नजर नहीं आ रही। 

loksabha election banner

पिछले चौबीस घंटे में 6,535 नए मामले 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में 6,535 नए मामले सामने आए औ 146 लोगों की मौत हुई। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,45,380 हो गई है और अब तक 4,167 लोगों की मौत भी हुई है। अब तक 60 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय व अन्य स्रोतों से मिले आंकड़ों में अंतर का कारण राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को आंकड़े मिलने में होने वाली देरी है। इसके अलावा कई एजेंसियां राज्यों से सीधे आंकड़े जुटाती हैं।

महामारी से अभी तक 4,241 लोगों की मौत 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में एक दिन पहले की देर रात तक के मामले शामिल होते हैं।राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से मिले आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को देशभर में 4,626 मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 1,46,420 पर पहुंच गई। अब तक 61,379 लोग स्वस्थ हुए हैं और एक्टिव मामले कुल 80,800 हैं। इस महामारी से अभी तक 4,241 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को 153 लोगों की जान चली गई, जिसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 97, गुजरात में 27, दिल्ली में 12, तमिलनाडु में नौ, बंगाल में पांच और राजस्थान, जम्मू-कश्मीर व आंध्र प्रदेश में एक-एक मौत शामिल है। 

महाराष्ट्र में 2,091 नए मामले 

महाराष्ट्र में मंगलवार को 97 लोगों की मौत हुई, जो राज्य में एक दिन में मरने वालों की सबसे बड़ी संख्या है। लेकिन लगातार दूसरे दिन नए मामलों में कमी आई। कुल 2,091 नए मामले मिले और संक्रमितों की संख्या 54,785 हो गई। 

गुजरात में 15 हजार के करीब संक्रमित

गुजरात में संक्रमितों की संख्या 14,829 पर पहुंच गई है। मंगलवार को 361 नए मामले सामने आए हैं। राष्ट््रीय राजधानी दिल्ली में 412 नए मामले मिले और आंकड़ा 14,465 पर पहुंच गया। एक्टिव केस 7,223 हैं। तमिलनाडु में 646 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,728 पर पहुंच गई। इन तीनों ही राज्यों में पिछले दिन के मुकाबले नए मामले कम मिले हैं। 97 केस के साथ आंध्र प्रदेश में 2,983 और 100 नए मामलों के साथ कर्नाटक में 2,282 संक्रमित हो गए हैं। केरल में भी 67 नए केस मिले हैं और आंकड़ा 963 पर पहुंच गया है।

बिहार-बंगाल ने बढ़ाई मुसीबत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ कहा है कि प्रवासी मजदूरों की वापसी की वजह से बिहार, बंगाल, असम और ओडिशा में नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 133 नए मामलों के साथ बिहार में संक्रमितों की संख्या 2,870, बंगाल में 193 नए केस साथ 4,009, ओडिशा में 79 नए मामलों के साथ 1,517 और असम में 47 केस के साथ आंकड़ा 595 पर पहुंच गया है। तीन हफ्ते पहले तक इन राज्यों में संक्रमितों की संख्या बहुत कम थी। 

राजस्थान में भी बेकाबू कोरोना

राजस्थान में कोरोना बेकाबू बना हुआ है। रोजाना नए मामलों में कमी नहीं आ रही है। मंगलवार को 176 नए केस मिले और संख्या बढ़कर 7,476 (एक्टिव 3,137) हो गए। 20 नए मामलों के साथ मध्य प्रदेश में भी कोरोना के 6,955 मरीज हो गए हैं। उत्तराखंड में 68 नए मामले सामने आए हैं और मरीजों का आंकड़ा 402 पर पहुंच गया है। 

देश में कुल संक्रमित 

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 54,785

तमिलनाडु - 17,728

गुजरात - 14,829

दिल्ली - 14,465

राजस्थान - 7,476

मध्य प्रदेश - 6,955

उत्तर प्रदेश - 6,497

बंगाल - 4,009

आंध्र प्रदेश - 2,983 

बिहार - 2,870

पंजाब - 2,187

कर्नाटक - 2,282

तेलंगाना - 1,920

जम्मू-कश्मीर - 1,759

ओडिशा - 1,517

हरियाणा - 1,229

केरल - 963

असम - 595

झारखंड - 411

उत्तराखंड - 402

छत्तीसगढ़ - 307

चंडीगढ़ - 238 

हिमाचल प्रदेश - 237

त्रिपुरा - 198

 गोवा - 67

लद्दाख - 52 

पुडुचेरी - 47

मणिपुर - 39

अंडमान-निकोबार - 33

मेघालय - 13

नगालैंड - 4

अरुणाचल - 2

मिजोरम - 1

सिक्किम - 1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.