विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Updates: देश में डरा रही कोरोना की रफ्तार! एक दिन में ही बढ़े 41 फीसद मामले, 24 घंटे में 5233 नए केस

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 08 Jun 2022 09:15 AM (IST)

Corona Cases in India देश में कोरोना के मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में ...और पढ़ें

देश में कोरोना वायरस के 5,233 नए मामले
देश में कोरोना वायरस के 5,233 नए मामले

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देश में कोरोना (Covid 19 Cases in India) की चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के पांच हजार से ज्यादा मामले आए हैं। लगभग तीन महीने में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोरोना के मामलों ने पांच हजार का आंकड़ा पार किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड 19 के बुधवार को कुल 5,233 मामले मिले हैं। कल के मुकाबले करीब 41 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। कोरोना के कल 3,714 मामले सामने आए थे। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 7 लोगों की मौत भी हुई है।

एक्टिव केस में भी बड़ा इजाफा

कोरोना के एक्टिव मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सक्रिय मामले बढ़कर अब 28,857 हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कोरोना के कुल 4 करोड़ 31 लाख 90 हजार 282 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक कुल 4 करोड़ 26 लाख 36 हजार 710 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसके अलावा 5 लाख 24 हजार 715 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,13,361 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 85,35,22,623 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है...