विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus in India: देश में फिर डरा रहा कोरोना! 24 घंटे में ही चार हजार के पार हुए नए मामले, एक्टिव केस बढ़े

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Wed, 05 Apr 2023 10:21 AM (IST)

Covid-19 in India देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते ...और पढ़ें

Coronavirus in India: देश में फिर डरा रहा कोरोना!
Coronavirus in India: देश में फिर डरा रहा कोरोना!

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिली है। एक दिन में ही कोरोना के 1400 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के बीते 24 घंटे में 4,435 केस सामने आए हैं। देश में लंबे समय बाद एक दिन में कोरोना के चार हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

23 हजार से ज्यादा हुए एक्टिव केस

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर 23,091 हो गई है। कल यानी मंगलवार को एक्टिव केस 21,179 थे।

220.65 करोड़ के पार हुआ वैक्सीनेशन का आंकड़ा

देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन की अभी तक 220.65 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। 102.74 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज लग चुकी है। इसके अलावा 22.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है।

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है...